Nagpur News: नागपुर से औरंगाबाद के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं, यात्री हो रहे परेशान

नागपुर से औरंगाबाद के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं, यात्री हो रहे परेशान
  • कोरोनाकाल में बंद नंदीग्राम एक्सप्रेस अब तक शुरू नहीं
  • यात्रियों को बाय रोड निर्भर रहना पड़ रहा

Nagpur News नागपुर स्टेशन के लिए अहम समझी जाने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस अब नागपुर से न चलते हुए बल्लारशाह से चलती है। जिसके चलते नागपुर से औरंगाबाद, नांदेड़ के लिए बाय ट्रेन का कनेक्शन पूरी तरह खत्म हो गया है। यात्रियों को बाय रोड निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे समय की बर्बादी के साथ खर्च भी बढ़ गया है। ऐसे में फिर नंदीग्राम एक्सप्रेस को नागपुर से शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है।

बस में समय और पैसा, दोनों की बर्बादी : नागपुर जंक्शन से मुंबई, दिल्ली, पुणे जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध है, लेकिन औरंगाबाद जाने के लिए आज भी यात्रियों को बाय रोड जाना पड़ रहा है। पहले यह स्थिति नहीं थी, क्योंकि वर्ष 2021 तक नागपुर स्टेशन से नंदीग्राम एक्सप्रेस चलती थी, जो वाया औरंगाबाद, नांदेड़ होकर मुंबई जाती थी। लेकिन कोरोनाकाल में इसे बंद कर दिया गया। वर्ष 2023 तक सभी स्थिति सामान्य हुई, लेकिन नंदीग्राम को नागपुर से शुरू नहीं किया गया है। वर्तमान में इसे चलाया जा रहा है, लेकिन बल्लारशाह से यह गाड़ी नागपुर नहीं आती। जिससे इस ट्रेन पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को औरंगाबाद, नांदेड जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। यात्रियों को पहले बल्लारशाह और फिर औरंगाबाद या नांदेड़ जाना पड़ता है। दूसरे विकल्प के तौर पर यात्रियों के पास बस की सुविधा है, समय बर्बाद करने वाली और काफी खर्चिली सेवा है।

नगरवासियों के लिए अच्छा विकल्प था : नंदीग्राम एक्सप्रेस नगरवासियों के लिए एक अच्छा विकल्प था। इसे फिर से शुरू करना जरूरी है, ताकि यात्रियों को होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके। वर्तमान में औरंगाबाद जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। -बसंत कुमार शुक्ला, सचिव, भारतीय यात्री केन्द्र


Created On :   27 May 2025 2:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story