Nagpur News: विदर्भ में मानसून ने दी दस्तक , एक-दो दिन में नागपुर पहुंचेगा

विदर्भ में मानसून ने दी दस्तक , एक-दो दिन में नागपुर पहुंचेगा
  • नागपुर में इस बार धमाकेदार नहीं रहेगी एंट्री
  • एक - दो दिन में गरज-चमक के साथ बारिश

Nagpur News मानसून ने विदर्भ में सोमवार को दस्तक दे दी है। हालांकि नागपुर में इसकी धमाकेदार एंट्री नहीं होगी। विदर्भ में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। मानसून दस्तक देने से नागपुर जिले में तापमान में कमी आने के साथ ही शाम को ठंडी हवा चली। अगले 72 घंटे में नागपुर जिले में किसी भी समय मानसून दस्तक दे सकता है। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

गर्मी से मिली राहत : मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ में मानसून पहुंच गया है। दक्षिण-पूर्वी हवा आ रही है। हवा में नमी होने से वातावरण में ठंडक घुल रही है। यही कारण है कि सोमवार को गर्मी कम रही आैर शाम को ठंडी हवा का एहसास हुआ। अगले 72 घंटे में गरज-चमक के साथ िजले में बारिश हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

किसान इंतजार करें : अगले 72 घंटे में जिले में मानसून पहुंचने की संभावना होने के बावजूद मौसम विभाग ने किसानों को इंतजार करने को कहा है। अभी बुआई नहीं करने की अपील की है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि नागपुर, भंडारा व गोंदिया जिला में मानसून की एंट्री धमाकेदार नहीं रहेगी। मानसून पहुंचने के बाद बारिश पर फिर ब्रेक लगने की आशंंका है। बुआई करने के बाद अच्छी बारिश नहीं होने पर धूप व गर्मी से फसल खराब होनेे का खतरा बना रहता है।

बिजली ने रातभर किया परेशान : नागपुर. दक्षिण नागपुर के बड़े हिस्से में रविवार को रातभर बिजली गुल रही। पसीने से बेहाल लोग रातभर जागते रहे। बच्चे आैर बुजुर्गों ने खुले आसमान में रात बिताई। सोमवार सुबह 9 बजे बिजली आपूर्ति ब

केबल में आई खराबी : भूमिगत लाइन में खराबी के बाद जानकी नगर, अवधूत नगर, शिवशक्ति नगर, शेष नगर, साहू नगर, विट्ठल नगर परिसर में बिजली गुल रही। परेशान लोग महावितरण कार्यालय में फोन लगाते रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 10 हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता प्रभावित हुए। महावितरण के अनुसार मानेवाड़ा चौक में 11 केवी जानकी नगर फीडर के भूमिगत केबल ज्वाइंट में खराबी आने से समस्या पैदा हुई। रातभर दुरुस्ती कार्य चलने का दावा महावितरण ने किया है। सोमवार की सुबह 9 बजे दूसरे फीडर से लाइन लेकर प्रभावित इलाके में बिजली आपूर्ति की गई। दोपहर तक बिजली का आना-जाना जारी रहा। 3 बजे से शाम 7 बजे तक एरिया में नही थी। बेसा में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा।

दो महीने से सुर्खियों में ः पिछले दो महीने से बिजली की समस्या को लेकर दक्षिण नागपुर सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा एक दिन भी नहीं, जब दक्षिण नागपुर में बिजली आपूर्ति सुचारू रही हो। भाजपा पदाधिकारी परशु ठाकुर ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर समस्या को हल करने का अनुरोध किया है। ठाकुर का कहना है कि 24 घंटे सुचारु बिजली आपूर्ति की जाए।


Created On :   17 Jun 2025 10:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story