- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला...
Nagpur News: सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़ित युवती को छुड़ाया

- महालक्ष्मी रेसिडेंसी में पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया
- सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ
Nagpur News. कोराड़ी स्थित महालक्ष्मी रेसिडेंसी में पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पराध शाखा की यूनिट क्रमांक पांच की कार्रवाई के दौरान कोराड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक महिला को मुक्त कराया गया है। शुक्रवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। जहां से आरोपी को पीसीआर तथा पीड़िता को महिला सुधारगृह में भेज दिया गया है।
कोराडी रोड आर्य नगर में महालक्ष्मी रेसिडेंसी है। उसकी चौथी मंजिल पर वंदना अनिल मेश्राम नाम महिला, उम्र 50 साल देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रही थी। जानकारी अपराध शाखा को मिली थी। इसकी पुष्टि करने के लिए कुछ दिनों से अपार्टमेंट की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुष्टि होते ही विभाग के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। तय योजना के तहत गुरुवार रात नौ बजे एक को ग्राहक बना अड्डे पर भेजा गया। मौज मस्ती का सौदा पक्का होते ही बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई के संकेत मिलते ही छापा मारा गया।
वंदना को देह व्यापार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके कब्जे से पीड़िता के तौर पर महिला को मुक्त किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर महिला व युवतियों को कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर देह व्यापार में झोक देती थी। महिला का पास से मोबाइल, नकदी 2 हजार रुपए सहित कुल 32 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।
Created On :   4 July 2025 8:40 PM IST