- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बनेगी सारनाथ के अशोक स्तंभ की...
Nagpur News: बनेगी सारनाथ के अशोक स्तंभ की प्रतिकृति, इंदोरा-दिघोरी उड़ान पुल का अशोक चौक होगा खास

- इंदोरा-दिघोरी उड़ान पुल का अशोक चौक बनेगा खास
- 700 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण
Nagpur News. उपराजधानी की सुन्दरता में चार चांद लगने वाले हैं। यहां सारनाथ के अशोक स्तंभ की प्रतिकृति तैयार की जाने वाली है। जी हां, शहर में बन रहे सबसे लंबे इंदोरा-दिघोरी उड़ानपुल के अशोक चौक के बीच यह अशोक स्तंभ की प्रतिकृति तैयार होगी। इस कारण यह चौक आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। यह शहर का पहला ऐसा उड़ान पुल है, जिसके अनेक स्थानों पर विविधता दिखेगी।
परियोजना
6.70 कि. मी. लंबाई, चौड़ाई 12 मी.
700 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण
50 फीसदी जाम से राहत की उम्मीद है
2027 मार्च तक निर्माण पूरा होगा
9 मुख्य चौराहे हैं इस विस्तृत मार्ग पर
6 रैंप पुल से संलग्न बनाई जा रही है
विविधतापूर्ण होगा उड़ान पुल
उपराजधानी का तेजी से विकास हो रहा है। अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं पर लगातार हो रहा है। इस समय दो महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम जारी है। इनमें से एक शहर का सबसे लंबा इंदोरा-दिघोरी उड़ानपुल का समावेश है। उड़ान पुल को विविधतापूर्ण बनाया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता नाग नदी के पास बन रहे अशोक चौक है। अशोक चौक में एलिवेटेड रोटरी तैयार की जाने वाली है। इसी चौक के बीचो-बीच सारनाथ के अशोक स्तंभ की प्रतिकृति का निर्माण किया जाने वाला है। इससे इस चौक की खूबसूरती देखने लायक होगी।
ऐसा दिखेगा अशोक चौक
इस परियोजना का मुख्य आकर्षण अशोक चौक पर बननेवाला ‘अशोक स्तंभ' होगा। अशोक चौक में एलिवेटेड रोटरी बनायी जा रही है। यह फाइव आर्म एलिवेटेड रोटरी है। इसके बीचो-बीच अशोक स्तंभ होगा। इस चौक को बनाने के लिए सारनाथ के अशोक स्तंभ से प्रेरणा ली गई है। यह प्रतिकृति सारनाथ के अशोक स्तंभ जैसी ही दिखेगी। यहां यूएचपीएफआरसी गर्डर और मोनोपिलर पियर्स का उपयोग किया जा रहा है। नाग नदी के ऊपर काम करने के लिए आर्टिफिशियल आइलैंड की मदद ली गई थी। अब इसे हटा दिया गया है, जिससे नदी का प्रवाह पूर्ववत हो चुका है। रोटरी के बाहरी बीम तैयार हो चुके हैं। भीतरी काम व स्लैब्स का काम तेजी से किया जा रहा है। जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआती हफ्ते तक रोटरी का निर्माण पूरा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
Created On :   22 Jun 2025 7:17 PM IST