उत्सव: राममय हुए चौक-चौराहे, शोभायात्रा और रैलियों में नजर आया उत्साह, महाप्रसाद वितरित

राममय हुए चौक-चौराहे, शोभायात्रा और रैलियों में नजर आया उत्साह, महाप्रसाद वितरित
  • सावनेर में अयोध्या जैसा नजारा
  • शोभायात्रा और रैलियों में नजर आया उत्साह
  • घर-घर अक्षत वितरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उपराजधानी में उत्साह का माहौल है। महानगर का कोई कोना ऐसा नहीं होगा, जहां भगवा बैनर नजर आ रहे हों। जगह-जगह भक्तों को वाहनों पर भगवा ध्वज लगाएं सड़कों पर देखा जा सकता है। बुटीबोरी में राम नाम के बैनर, पोस्टर, झंडे चारों तरफ लगने से पूरा परिसर भगवामय हो गया है। बुटीबोरी के प्रत्येक मंदिर में पिछले आठ दिनों से सफाई अभियान चलाया गया। आकाश वानखेड़े और उनकी पूरी टीम ने चारों ओर सफाई का कार्य करते हुए समस्त प्रभाग को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया। बुटीबोरी नगर अध्यक्ष बबलू गौतम और उपाध्यक्ष अविनाश गुर्जर और उनकी टीम बुटीबोरी पुलिस स्टेशन से पुरानी बस्ती तक बैनर, पोस्टर झंडे, तोरण से सजाया। आज 22 दीपावली की तरह अपने-अपने घरों में जीप जलाने का आह्वान बबलू गौतम ने किया। पुलिस निरीक्षक भीमाजी पाटील ने रूट मार्च निकालकर चारों तरफ तगड़ा बंदोबस्त लगाया।

सावनेर में अयोध्या जैसा नजारा

सावनेर में भी लोग उत्साहित है। अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के चलते सभी मंदिरों में साफ- सफाई की गई है। विभिन्न धार्मिक आयोजन शुरु हो चुके हैं। मंदिरों में महाप्रसाद का आयोजन होगा। 22 जनवरी को सावनेर में अयोध्या नगरी जैसा नजारा रहेगा।

भक्ति गीतों की बहार

होली चौक स्थित उत्साही बाल गणेश मंडल, प्रगति दुर्गा उत्सव मंडल, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडल चिचपुरा द्वारा बाजार चौक तक विद्युत रोशनाई से परिसर को जगमगाया गया है। शहर में श्रीराम की झांकी निकाली जा रह है। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक महाप्रसाद वितरण चल रहा है। शाम 7 से रात 10 बजे तक प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर भक्तिगीतों का कार्यक्रम होगा। हर घर के सामने रंगोली से सजावट, दीप जलाकर भगवान श्रीराम के उद्घोष के साथ पर्व मनाया जा रहा है।

घर-घर अक्षत वितरण

500 वर्ष के संघर्ष बाद अयोध्या में रामलला की मूर्ति भव्य मंदिर में विराजित की जा रही है। इसी उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा समारोह की अक्षत का वितरण घर-घर किया जा रहा है। शहर के मंदिरों तथा पास-पड़ोस के गांवों में भी भजन, कीर्तन, शंख ध्वनि, घंटानाद, आरती तथा प्रसाद वितरण किया जा रहा। भगवान श्रीराम की झांकी शहर में निकाली जा रही है। घरों पर भगवान श्रीराम के बैनर, पोस्टर लगाकर सुंदर सजाया गया है। घर के सामने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील डॉ राजीव पोतदार, रामराव मोवाडे, अरविंद लोधी, राजू घुगल, रवींद्र ठाकुर, पिंटू सातपुते, सोनू नवधिंगे, बंटी महाजन, समाजसेवी अतुल नाईक ,डॉ. नितीन पोटोड़े ने की है। पूर्व नगराध्यक्ष सुभाष नाईक द्वारा सावनेर पाढुर्णा टी प्वाइंट के समीप स्थापित पुरातत्व शिव मंदिर में गत चार दिनों से भजन, पूजन, आरती महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है।

Created On :   22 Jan 2024 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story