पद भर्ती: वन विभाग की वनरक्षक पद की भर्ती प्रक्रिया , फिटनेस प्रमाण-पत्र पाने दौड़ते रहे उम्मीदवार

वन विभाग की वनरक्षक पद की भर्ती प्रक्रिया , फिटनेस प्रमाण-पत्र पाने दौड़ते रहे उम्मीदवार
  • परिणाम आने के बाद कुछ लोगों नाम लिस्ट में आए
  • घंटों इधर से उधर दौड़ते रहे उम्मीदवार
  • छुटि्टयों के कारण बढ़ी परेशानी

डिजिटल डेस्क, नागपुर । वन विभाग की वनसंरक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन छुटि्टयों के कारण कई उम्मीदवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 19 को उम्मीदवारों का परिणाम आने के बाद उन्हें जरूरी दस्तावेज में मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र मांगा गया था। जिन उम्मीदवारों को 23 जनवरी को बुलाया उन्हें फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए बुरी तरह से परेशान होना पड़ा, क्योंकि 19 को परिणाम घोषित होने के बाद 22 तक लगातार छुटि्टयां रहने से उन्हें प्रमाण-पत्र नहीं मिल सका।

ऊपर से शासकीय अस्पताल में इसके लिए 2 से 3 दिन लगने की बात कही गई। अंतत: वन विभाग ने दिन भर का समय दिया, और फिर वह किसी तरह जुगाड़ कर सके। नागपुर विभाग के वनसंरक्षक पद के लिए सितंबर 2023 में 277 पद के लिए भर्ती निकली थी। कई लोगों ने परीक्षा दी थी। 19 जनवरी को परिणाम आने के बाद जिन लोगों का नाम सूची में शामिल हुआ। ऐसे लोगों को दस्तावेज दिखाने के लिए कार्यालय में बुलाया गया था।

नागपुर जिले में 7 लाख 81 हजार 842 बुजुर्ग वोटर

नागपुर जिले में लोक सभा की नागपुर व रामटेक ऐसी दो लोक सभा सीटें हैं आैर जिले में कुल मतदाता 42 लाख 33 हजार 605 हैं। इसमें बुजुर्ग (60 वर्ष से अधिक) मतदाताआें की संख्या 7 लाख 81 हजार 842 है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जो अंतिम मतदाता सूची जारी की उसके मुताबिक जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के 7 लाख 81 हजार 842 वोटर हैं, जिसमें 3 लाख 99 हजार 907 पुरुष, 3 लाख 81 हजार 921 महिला व 14 तृतीयपंथी वोटर शामिल हैं। 60 से 60 वर्ष आयु के 2 लाख 27 हजार 429 पुरुष, 2 लाख 7 हजार 150 महिलाएं व 9 तृतीयपंथी हैं। 70 से 79 वर्ष आयु के 1 लाख 15 हजार 980 पुरुष, 1 लाख 13 हजार 564 महिलाएं व 2 तृतीयपंथी हैं। 80 से अधिक आयु के 56 हजार 498 पुरुष, 61 हजार 207 महिलाएं व 3 तृतीयपंथी हैं। 80 प्लस में महिला मतदाता ज्यादा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 56 हजार 498 पुरुष व 61 हजार 207 महिलाएं हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाआें की संख्या 4 हजार 709 से अधिक है।

Created On :   27 Jan 2024 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story