नागपुर: मुख्यमंत्री सचिवालय में घास-फूस, मवेशियों का जमावड़ा

मुख्यमंत्री सचिवालय में घास-फूस, मवेशियों का जमावड़ा
  • वीवीआईपी परिसर में चारों ओर उग आई घास
  • लोक कर्म विभाग के अभियंता का ध्यान नहीं
  • मुख्यमंत्री सचिवालय में घास-फूस

डिजिटल डेस्क, नागपुर. सरकार ने भले ही सफाई को प्राथमिकता में रखा हो, लेकिन लोक कर्म विभाग के अभियंता सफाई को लेकर गंभीर नजर नहीं आते। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय का शुमार वीवीआईपी परिसर में होता है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से परिसर में चारों आेर घास उग आई है। इस वीवीआईपी परिसर में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।

परिसर में जगह-जगह कचरा

राज्य के मुख्य सचिव जब भी नागपुर आते हैं, तो मुख्यमंत्री सचिवालय से ही काम करते हैं। शीत सत्र में यहां प्रशासनिक अधिकारियों का डेरा लगा रहता है। शासकीय व प्रशासनिक कामकाज यहीं से होता है। पिछले कई दिन से परिसर की सफाई पर ध्यान नहीं देने से यह स्थिति बनी है। लोक कर्म विभाग ने यहां के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी शाखा अभियंता को दी है। परिसर में जगह-जगह कचरा पड़ा रहता है। वीवीआईपी परिसर में इस तरह की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। लोक कर्म विभाग के मुख्य अभियंता डी. नंदनवार को सफाई पसंद अधिकारी माना जाता है। मुख्य अभियंता का इस आेर ध्यान नहीं जाना समझ से परे है।

Created On :   30 Oct 2023 1:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story