खुशी: इस होली नागपुर की सभी जंगल सफारियां हो गई हैं फुल, पर्यटकों में खासा उत्साह

इस होली नागपुर की सभी जंगल सफारियां हो गई हैं फुल, पर्यटकों में खासा उत्साह
  • नागपुर की सभी सफारियां फुल
  • अलर्ट मोड पर वन विभाग

डिजिटल डेस्क, नागपुर. होली के कारण केवल ट्रेन व बसें ही फुल नहीं है, बल्कि नागपुर की जंगल सफारियां भी फुल हो गई हैं। शनिवार, रविवार व सोमवार को तीन दिन छुट्टी आने से पर्यटक शहर से दूर जंगल में पहुंचने बेताब हैं। पेंच व्याघ्र प्रकल्प, बोर व्याघ्र प्रकल्प व उमरेड करांडला में दिन भर में 2 सौ जिप्सियां जंगल की सैर कराती हैं। ये सभी बुक हो गई है। मुख्यत: पेंच में आने वालों की संख्या ज्यादा है।

इस कारण बनाई योजना

इस बार 25 मार्च को यानी सोमवार को होली है, लेकिन इससे पहले शनिवार को हाफ डे रविवार को छुट्टी व सोमवार को छुट्टी आने से कई लोगों ने जंगल सैर करने की प्लानिंग बनाई है। पेंच में 6 से ज्यादा गेट हैं। वही करांडला में भी 4 गेट हैं। इसके अलावा बोर व्याघ्र प्रकल्प का भी कुछ हिस्सा नागपुर में आता है। शनिवार को इन तीनों जगह की स्थिति हाउसफुल नजर आई। यहां आनेवालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि लोगों को बुकिंग नहीं मिल रही थी।

अलर्ट मोड पर वन विभाग

होली के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर है। इसके लिए जंगल में गश्त बढ़ा दी है। वहीं गांव में जाकर टीम द्वारा ग्राम निवासियों को अवैध शिकार या जंगल से लकड़ियां न लाने की सूचना दी जा रही है। होली में अवैध शिकार का प्रमाण बढ़ जाता है, कुछ वन्यजीवों का शिकार कर इनका मांस बेचा जाता है। कुछ लोग इसे चाव से खाते भी हैं, लेकिन यह नियमों के बाहर होता है। ऐसे में वन विभाग ऐसी गतिविधियों पर खास नजर रख रही है।

गश्त तेज कर दी गई है

डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला, क्षेत्र संचालक, पेंच नागपुर के मुताबिक होली में जंगल सफारियां फुल हो गई हैं। पर्यटक बड़ी संख्या में जंगल घूमने के लिए आ रहे हैं। उन्हें टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में रखा जा रहा है। वहीं होली को लेकर अवैध शिकार के प्रमाण बढ़ जाते हैं। लकड़ी चोर भी सक्रिय होते हैं। ऐसे में इनके लिए स्पेशल टीम बनाई है, जो जंगल में व जंगल के बाहर गश्त कर रही है। यह गश्त होली के दूसरे दिन तक चलेगी।



Created On :   24 March 2024 10:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story