हादसा: स्टंटबाजी के चक्कर में मेट्रो के पिलर से टकराये दो नवयुवक, दोनों की मौत

  • मेट्रो के पिलर से टकराया दोपहिया वाहन
  • एक की मौके पर मौत, दूसरे ने उपचार के दौराम तोड़ा मौत
  • सीताबर्डी पुलिस में मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्टंटबाजी करने के चक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार दो छात्रों का वाहन मेट्रो के पिलर से टकरा गया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम ओम संजय बहाडे (20) और कार्तिक सुनील मांडवकर (20) दोनों यवतमाल निवासी हैं। घटना झांसी रानी चौक के पास मंगलवार की रात करीब 1 बजे के दौरान हुई।

वाहन पर से छूटा नियंत्रण : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओम बहाडे प्रियदर्शनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। उसका दोस्त कार्तिक मांडवकर धंतोली की एक संस्था में आईआईबीएम नामक पाठयक्रम का शिक्षण ले रहा था। दोनों हिंगना में किराए से रहते थे। मंगलवार की देर रात दोपहिया वाहन पर घूमने निकले। झांसी रानी चौक से जाते समय रास्ते पर किसी को नहीं देखकर ओम दोपहिया वाहन पर स्टंटबाजी करने लगा। तभी वाहन पर से नियंत्रण छूट जाने के कारण मेट्रो के पिलर से वाहन टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ओम के सिर में चोट लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार्तिक को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के नाम महेश मनोहर भिवगडे और कांचन विनोदराव मसराम हैं। दोनों ने आत्महत्या क्यों की? इसके बारे में संबंधित थाने की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार बगड़गंज निवासी महेश मनोहर भिवगडे (42) ने गत 6 फरवरी को घर में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसे फांसी के फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने नीचे उतारकर मेयो अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लकड़गंज पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

वाठोड़ा की घटना : दूसरी घटना वाठोड़ा क्षेत्र में हुई। प्लाॅट नं. 21, साहिल नगर, वाठोड़ा निवासी कांचन विनोदराव मसराम (26) ने गत 6 फरवरी को घरेलू कलह के चलते सीलिंग पंखे में ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। उसे फंदे पर लटका देखकर परिजन पहले निजी अस्पताल लेकर गए। पश्चात उन्हें मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया, जहां प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में सूचना मिलने पर वाठोड़ा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

Created On :   8 Feb 2024 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story