New Delhi News: एसएचजी की लाखों महिलाओं से शिवराज ने किया संवाद, दीदियों के कौशल से संस्कृति जीवंत

एसएचजी की लाखों महिलाओं से शिवराज ने किया संवाद, दीदियों के कौशल से संस्कृति जीवंत
  • महिलाएं, शक्ति का स्वरूप और रचनात्मकता का अद्वितीय उदाहरण
  • दीदियों के कौशल ने किया स्थानीय कला और संस्कृति को जीवंत
  • एसएचजी की लाखों महिलाओं से शिवराज ने किया संवाद

New Delhi News. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सराहना करते हुए गुरुवार को कहा कि दीदियों के अद्भुत कौशल ने स्थानीय कला और संस्कृति को जीवंत करने का बड़ा काम किया है। उनकी रचनाएं भारत की सांस्कृतिक पहचान स्थापित करने और लोक कलाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम बनी हैं।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने देशभर में एसएचजी की लाखों महिलाओं से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर शिवराज ने कहा कि महिलाएं, शक्ति का स्वरूप और रचनात्मकता का अद्वितीय उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हथकरघा स्वावलंबन का प्रतीक है। हथकरघा, आजादी के अहिंसक आंदोलन का हथियार भी रहा।

हजारों साल पहले से हमारे ग्रामीण कारीगरों की अद्भुत कला ने न केवल भारत बल्कि दुनिया के देशों में अपनी पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग और ब्रांडिंग को लेकर बहनों द्वारा कुछ विषय संज्ञान में लाए गए हैं, जिन पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए काम किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का समय डिजाइन की मांग पर आधारित है, इसी दिशा में प्रशिक्षण को लेकर आगे कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता सदैव उच्च बनाने रखने का भी आह्वान किया।

Created On :   7 Aug 2025 7:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story