पन्ना: भाजपा लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह आज पन्ना में

भाजपा लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह आज पन्ना में
  • भाजपा लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह आज पन्ना में

डिजिटल डेस्क,पन्ना। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व जिला मीडिया प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी गई है कि भाजपा के लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र ङ्क्षसह २० मार्च को पन्ना प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों में शामिल होकर दीवार लेखन एवं लाभार्थी संपर्क अभियान को संबोधित करेंगे। डॉ. महेन्द्र सिंह प्रात: ११:३० बजे पन्ना में विभिन्न बैठकों में शािमल होंगे। बैठकों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, लोकसभा के प्रभारी योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक राजेश वर्मा व पवई विधायक प्रहलाद लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने आपेक्षिक श्रेणी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक स्थल होटल शानवी लैण्डमार्क में उपस्थित रहने की अपील की है।

यह भी पढ़े -सलेहा के गंज में सट्टा खिलाते पकडा गया आरोपी

Created On :   20 March 2024 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story