- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नशामुक्ति जागरूकता पदयात्रा का...
Panna News: नशामुक्ति जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

- जन-जागरूकता अभियान के तहत
- नशामुक्ति जागरूकता पदयात्रा का आयोजन
Panna News: शहर में नशे से दूरी है ज़रूरी जन-जागरूकता अभियान के तहत एक भव्य नशामुक्ति जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस. थोटा के निर्देशन में यह अभियान जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में लगभग 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, साहस एनजीओ के कार्यकर्ता, ब्रम्हकुमारी आश्रम की महिला सदस्य सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य और युवा वर्ग शामिल हुए। यह पदयात्रा कोतवाली परिसर से शुरू होकर बड़ा बाजार, गांधी चौक और अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कोतवाली परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान नशा छोड़ो जीवन जोड़ो और नशे से मुक्ति जीवन की शक्ति जैसे नारों के साथ शहरवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पदयात्रा के समापन पर कोतवाली थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ जहाँ सभी सदस्यों ने नशामुक्त जीवन जीने और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए नशे से दूर रहना आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए।
Created On :   26 July 2025 12:54 PM IST