- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सीएमएचओ ने किया सीएचसी शाहनगर का...
Panna News: सीएमएचओ ने किया सीएचसी शाहनगर का औचक निरीक्षण

- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर
- सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण
Panna News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. त्रिपाठी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर का शाम को औचक निरीक्षण दिनांक १४ मई को किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केनछ्र के उपस्थिति रजिस्टर को चैक किया गया व ड्यूटी रोस्टर अनुसार अधिकारियों, कर्मचारियों को संस्था के ओपीडी, आईपीडी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। संस्था के जनरल वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, स्टोर में दवाओं की उपलब्धता, लैब में प्रदान की जाने वाली सेवाओं का जायजा लिया गया। वार्ड में भर्ती मरीजों से सेवाओं के संबध में बातचीत की गई। मरीजों की केस शीट का अवलोकन किया गया। समस्त शाखाओं में संधारित रिकार्ड की जांच की गई। उक्त निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं मिलने पर सीएमएचओ द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएमओ शाहनगर को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखते हुए संस्था में आये मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवायें देने हेतु निर्देशित किया गया।
Created On :   16 May 2025 12:24 PM IST