- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ककरहटी आंगनबाड़ी सेक्टर में प्रवेश...
Panna News: ककरहटी आंगनबाड़ी सेक्टर में प्रवेश उत्सव आयोजित

Panna News: ककरहटी में महिला बाल विकास पन्ना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 से 6 वर्षों के बच्चों के प्रवेश उत्सव का सामूहिक आयोजन नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया। विद्या आरंभ अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव सभी जगह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी जिला पन्ना अशोक विश्वकर्मा, सीएमओ सौरभ श्रीवास्तव, समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा त्रिपाठी, शिक्षक शत्रुघ्न पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, पर्यवेक्षक यासमीन, पार्षद संजय यादव द्वारा बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
यह भी पढ़े -आस्था के केंद्र श्री जुगल किशोर जी मंदिर में अव्यवस्था, परिक्रमा पथ पर गंदगी और मलबे से श्रद्धालु परेशान
कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों एवं माता अभिवावकों का तिलक वंदन व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। बच्चों को उपहार के रूप में पानी की वाटल, पेन, पेंसिल, कापियां आदि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे की आईडी तैयार की गई। परियोजना अधिकारी ने बच्चों को नियमित आने के लिए प्रोत्साहित किया व सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सख्त निर्देश दिया कि विद्यारंभ के तहत प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश हेतु अभिवावकों के साथ तैयारी करें कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे।
यह भी पढ़े -विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सड़क, स्वच्छता व दुग्ध परियोजनाओं का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण
Created On :   25 March 2026 4:11 PM IST












