- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर पुलिस ने नशे से दूरी है...
Panna News: शाहनगर पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत लोगों को दी समझाईश

- शाहनगर पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत लोगों को दी समझाईश
- नशे से दूर रहने लोगों को किया गया जागरूक
Panna News: नशे से दूरी है जरूरी अभियान पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। यह अभियान १५ जुलाई से ३० जुलाई २०२५ तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत पन्ना पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहनगर मनोज यादव के मार्गदर्शन में मुख्यालय शाहनगर में लगने वाले शानिवार के साप्ताहिक बाजार में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कराया गया। जहां पुलिस विभाग के कर्मचारियेां ने बस, ऑटो में सवार लोगों व वाहन चालकों को बताया कि नशा से मनुष्य के जीवन में दुष्प्रभाव एवं उसके क्या परिणाम हो हैं जिसके स्लोगन पोस्टर वाहनों पर चिपकाये गये और जनसमुदाय को नशे से दूर रहने के उपाय बताये गये। साथ ही शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नुनागर गांव के कुपना में पाराधियों व आदिवासियों के बीच पहुंचकर शाहनगर पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, पुरूषों और बच्चों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एएसआई रंजीत कुजूर, लखनलाल प्यासी, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी, आरक्षक ब्रजभान बागरी, सोहन भिलाला, महिला आरक्षक दीक्षा सिंह गौड़, राजकुमारी मंङलोई सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
Created On :   21 July 2025 10:19 AM IST