- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- शादी समारोह में फोटो खिंचाने की बात...
Seoni News: शादी समारोह में फोटो खिंचाने की बात पर युवक की गला दबाकर कर दी हत्या

- दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल,किंदरई की घटना
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
Seoni News: किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेली में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक वैवाहिक समारोह में फोटो खिंचाने की बात पर उपजे विवाद में दो लोगों ने एक युवक की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव का पीएम करवाकर परिजन को सौंप दिया है।
ये है घटना
ग्राम बरेली में दो बहनों की एक ही मंडप में शादी का कार्यक्रम था। वरमाला के बाद फोटो सेशन चल रहा था। बारात में करकवाड़ा निवासी संतोष पिता मंगल यादव (24) का बटवानीटोला निवासी हरिशंकर पिता गिरवर यादव (22) और मुकेश पिता झूलन यादव (35) के साथ मंच पर फोटो पहले खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने मिलकर संतोष की पिटाई करना शुरु कर दी। दोनों ने उसका गला दबा दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर संतोष को सिविल अस्पताल घंसौर लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घेराबंदी पर पकड़े गए आरोपी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने रात में ही दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
इस कार्रवाई में किंदरई थाना प्रभारी जीएस राजपूत, एएसआई मयाराम परतेती, लमना पन्द्रे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मरावी, सुनील तिवारी, रज्जाक खान, आरक्षक तीरथ सिंगरौरे, अश्वनी ऐरके, अतुल राहंगडाले, साकेत पटेल, प्रवेश धुर्वे शामिल रहे।
Created On :   3 May 2025 1:16 PM IST