Seoni News: पति-पत्नी को चाकू से किया घायल और खुद का गला रेतकर की आत्महत्या

पति-पत्नी को चाकू से किया घायल और खुद का गला रेतकर की आत्महत्या
  • घायलों को किया रेफर, जांच में जुटी पुलिस
  • पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Seoni News: कोतवाली थाना सीमा के नगझर गांव के पास मंगलवार की शाम को एक व्यक्ति ने पति-पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। कोतवाली टीआई किशोर वामनकर ने बताया कि सिवनी के मंगलीपेठ निवासी अर्शित वर्मा , कर्वे कालोनी निवासी प्रकाश ठाकुर और उसकी पत्नी संध्या और एक अन्य व्यक्ति के साथ जबलपुर गया था।

जब चारों कार से वापस हो रहे थे तभी प्रकाश का अर्शित से लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की अर्शित ने प्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई प्रकाश की पत्नी को भी हर्षित ने चाकू मार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब भीड़ बढ़ने लगी तो अर्शित वहां से भाग और कुछ दूरी पर जाकर चाकू से खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर लिया।

बताया जा रहा है कि अर्शित और प्रकाश के बीच किसी नौकरी को लेकर विवाद था। बताया यह भी जा रहा है कि प्रकाश ने नौकरी के लिए अर्शित को पैसा दिया था और नौकरी न लगने पर वह पैसा मांग रहा था। फिलहाल प्रकाश और उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। प्रकाश एकाऊॅटिंग साफ्टवेयर टैली क्या काम करता है जो कि लोपा गांव का रहने वाला है जो सिवनी में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता है।

Created On :   27 Aug 2025 2:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story