- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जेवर की डिजाइन बनाने का झांसा देकर...
Seoni News: जेवर की डिजाइन बनाने का झांसा देकर महिला से ठगी

- जेवर खरीदी बिक्री और जेवर चमकाने की आड़ में धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
- पुलिस कहना है कि पूरी रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया है।
Seoni News: नगर में दो अज्ञात महिलाओं ने एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर जेवर लेकर फरार हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शु़रु की है। आरोपी महिलाओं ने एक महिला को जेवर के डिजाइन बनाने के बहाने जेवर ठग लिए। पुलिस कहना है कि पूरी रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया है।
ज्ञात हो कि जेवर खरीदी बिक्री और जेवर चमकाने की आड़ में धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने बताया कि सागर नदी के पास रहने वाली रेखा महोबिया के पास दो महिलाएं आई थीं। पहले दिन उन्होंने पुराने चांदी के जेवर लेकर बदले में नए बर्तन दिए थे।
बाद में ठग महिलाओं ने रेखा से नए डिजाइन के जेवर बनाने की बात कहते हुए पुराने जेवर लिए थे। इसके बाद महिलाओं ने रेखा से लिए हुए जेवर वापस कर दिए और बदले में कुछ बर्तन भी दिए थे। महिलाओं ने रेखा को यह झांसा दिया कि उनके पास के और जेवर चाहिए, ताकि वैसे ही डिजाइन के जेवर बना सके।
बदले में 30 हजार और दिए जाएंगे। सोने चांदी के जेवर ले जाने के बाद रेखा महिलाओं का इंतजार करती रह गई। बाद में उसने इस मामले की शिकायत थाने में दी।
Created On :   9 Jun 2025 2:09 PM IST