Seoni News: घायल नजर आए टाइगर को पांच दिन बाद ट्रैंक्विलाइज़र कर पकड़ लिया गया

घायल नजर आए टाइगर को पांच दिन बाद ट्रैंक्विलाइज़र कर पकड़ लिया गया
  • निशाना साध पकड़ा टाइगर, भेजा भोपाल
  • कान्हीवाड़ा के छुई गांव के पास से घायल दिखा था टाइगर
  • पकड़ा गया टाइगर नर है और उसकी उम्र करीब पांच साल है।

Seoni News: कान्हीवाड़ा के छुई गांव के पास 10 मई को घायल नजर आए टाइगर को पांच दिन बाद ट्रैंक्विलाइजर कर पकड़ लिया गया। प्राथमिक जांच के बाद उसे भोपाल के वन विहार के लिए रवाना कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार छुई गांव के पास घायल अवस्था में बाघ नजर आया था।

उसके पैर में चोट होने के कारण वह एक ही जगह पर बैठा था। दूसरे दिन वह जंगल की ओर चला गया था। उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया गया था , लेकिन फिर भी वह नजर नहीं आया था।

पकडऩे के लिए कई वाहन लगे

जानकारी के अनुसार बुधवार को टाइगर की लोकेशन छुई के पास ही मिली। वह मक्के के खेत में था। पहले तो हार्वेस्टर से खेत के कुछ हिस्से की फसल काटी गई। इसके बाद जेसीबी से रास्ता बनाया गया। जीप के अलावा अन्य वाहन लगाए गए।

पशु चिकित्सक डॉ अखिलेश मिश्रा ने बंदूक से निशाना लगाकर टाइगर पर बेहोशी के दो इंजेक्शन दागे। जैसे ही टाइगर को दवा का असर हुआ वह बेहोश हो गया।

पिछले पैर में था घाव

जानकारी के अनुसार टाइगर ने कुछ दिन पहले ही एक मवेशी पर हमला किया था। शायद शिकार करने के दौरान पैर में घाव हो गया था। इसी कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। टाइगर को पकडऩे के बाद उसका प्राथमिक उपचार कर उसे वन विहार भोपाल के लिए रवाना किया गया। पकड़ा गया टाइगर नर है और उसकी उम्र करीब पांच साल है।

Created On :   15 May 2025 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story