- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- उड़ता पंजाब बनाया जा रहा है प्रदेश...
Seoni News: उड़ता पंजाब बनाया जा रहा है प्रदेश को

- नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
- लोगों से वोट लिए जा रहे हैं,लेकिन उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे।
- प्रदेश में 16 लाख वोटों की चोरी की गई है।
Seoni News: शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरह से ड्रग्स पकड़ी जा रही है उससे साफ है कि प्रदेश को उड़ता पंजाब बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के हाथों गृह विभाग,लेकिन उनसे उनका विभाग नहीं संभल पा रहा है। यदि वे नहीं संभाल पा रहे हैं तो दूसरे को दे देना चाहिए।
सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो गई है। वह किसी की सुनना नहीं चाहती। लोगों से वोट लिए जा रहे हैं,लेकिन उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे। प्रदेश में 16 लाख वोटों की चोरी की गई है। वोटर लिस्ट में जिनके नाम जोड़े गए हैं उनको नहीं बताया जा रहा है। 2028 में फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
नए अध्यक्ष बोले सभी जगह जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष नरेश मरावी की सिंघार ने ताजपोशी की। मरावी ने कहा कि जिस तरह मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसका परिणाम भी अच्छा रहेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से आएगी।
कार्यक्रम में केवलारी विधायक रजनीश सिंह ठाकुर, बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन काकोडिय़ा, राजा बघेल, असलम खान, मोहन चंदेल, शिव सनोडिय़ा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिलकर रायशुमारी से अध्यक्ष नहीं चुनने को लेकर शिकायत की है।
Created On :   21 Aug 2025 1:29 PM IST