पन्ना: मूल्यांकन में नहीं आ रहे शिक्षक, डीईओ ने जारी किया नोटिस

मूल्यांकन में नहीं आ रहे शिक्षक, डीईओ ने जारी किया नोटिस
  • मूल्यांकन में नहीं आ रहे शिक्षक, डीईओ ने जारी किया नोटिस
  • दिया वेतन रोकने का नोटिस, आज से शुरु होगा तीसरा चरण

डिजिटल डेस्क, सिवनी। भले दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं लेकिन अभी भी जिला मुख्यालय में स्थित उत्कृष्ट स्कूल मेें बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांक न में पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में मूल्यांकन कार्य पिछडऩे की आशंका बनी हुई है। जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल अप्रैल मध्य तक परिणाम घोषित करने की मंशा में है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने की चेतावनी दी है। इस बीच आज से जिले में मूल्यांकन का तीसरा चरण शुरु होने जा रहा है।

आज से शुरु होगा तीसरा चरण

जिले में अबतक दो चरणों में उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए प्राप्त हो चुकी हैं। हाईस्कूल की कुल ६८३९९ उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुईं हैं। जिसमें से अबतक ३८३७१ का मूल्यांकन संपन्न हो चुका है। अब कुल ३००२८ उत्तरपुस्तिकाएं शेष हैं। शुक्रवार को कुल १२२ मूल्यांकनकर्ता उपस्थित हुए। इसी प्रकार हायरसेकेंडरी की दोनों चरणों में कुल ४५९५९ उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुईं हैं। जिनमें से अबतक २०११२ का मूल्यांकन हो चुका है। शेष उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या २५८४७ है। शुक्रवार को हायरसेकेंडरी के मूल्यांकन के लिए कुल ७२ मूल्यांकनकर्ता उपस्थित हुए थे। मूल्यांकन का तीसरा चरण आज से शुरु होने जा रहा है। जिसमें रसायन, गणित, व्यवसायिक अध्ययन, इतिहास, समाज शा , संस्कृत, कृषि विज्ञान और गणित के मूल तत्व विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।

यह भी पढ़े -डिजाइन बनाने के बहाने जेवर लेकर भागी महिला, एक सूने मकान में हुई चोरी

गुस्साए डीईओ, किया नोटिस जारी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस साल बोर्ड की परीक्षाएं एक माह पहले ही संपन्न करा ली गई हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा मंडल की मंशा परिणाम भी जल्दी देने की है लेकिन जिले में अभी भी बड़ी संख्या में शिक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे ने 113 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मेें कहा गया है कि प्राचार्य इन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करें। अन्यथा की दशा में मंडल के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मार्च माह का वेतन रोके जाने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

यह भी पढ़े -दो चरणों में आईं सवा लाख उत्तरपुस्तिकाएं, नवमीं, ग्यारहवीं के आज आएंगे प्रश्नपत्र, थानों में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Created On :   9 March 2024 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story