- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- सीसी सडक़ बनाकर एक माह में नहीं भरी...
Shahdol News: सीसी सडक़ बनाकर एक माह में नहीं भरी पटरी

- सडक़ से वाहन उतारना मुश्किल, लगता है जाम
- एक माह में कई बार नगर पालिका के अधिकारियों के साथ ही पार्षद को समस्या बताई पर निराकरण के प्रयास नहीं हुए।
Shahdol News: नगर पालिका ठेकेदार द्वार गुरूनानक चौक से सांईं मंदिर तक लगभग चार सौ मीटर सीसी सडक़ बनाकर एक माह बाद भी सडक़ किनारे की पटरी नहीं भरी। यहां नई सडक़ की कई स्थानों पर ऊंचाई लगभग एक फिट तक है। ऐसे में सडक़ पर चलने वाले वाहन चालकों को वाहन नीचे उतारना मुश्किल हो जाता है और पासिंग नहीं मिलने से जाम की स्थितियां निर्मित होती है। एक माह में कई बार नगर पालिका के अधिकारियों के साथ ही पार्षद को समस्या बताई पर निराकरण के प्रयास नहीं हुए।
- सडक़ के दोनों किनारों पर पेवर ब्लॉक बिछाने का काम होगा। टेंडर जारी हो गया है। जल्द ही काम प्रारंभ हो जाएगा।
अक्षत बुंदेला सीएमओ नगर पालिका शहडोल
गुरूनानक चौक से सांईं मंदिर तक सडक़ निर्माण में नगरपालिका ठेकेदार की मनमानी से नागरिक परेशान
सडक़ की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण घर तक वाहन ले जाना मुश्किल हो गया है। यह तो ठेकेदार और नगर पालिका की मनमानी है। जिन्हे नागरिकों की परेशानी से सरोकार ही नहीं है।
अजय कुमार नामदेव वार्डवासी
कई बार कहने के बाद भी सडक़ किनारे स्लोप नहीं बनाया गया। बोला गया कि पेवर ब्लॉक सडक़ बनेगी पर अब तक नहीं बनी। कल ही एक बालिका सडक़ से वाहन उतारते गिर गई। ऐसे हादसे आए दिन हो रहे हैं।
चीनी ताम्रकार वार्डवासी
सीसी सडक़ बनाने के बाद पानी निकासी पर भी ध्यान नहीं दिया गया। हमने थोड़ी सी सडक़ काटकर पानी निकासी का इंतजाम स्वयं से किया है। अब बारिश होगी तो लोगों के घरों में पानी भरेगा।
अमन जयसिंघानी वार्डवासी
सडक़ की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण आए दिन जाम लगता है। दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। लोगों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
रेहान खान वार्डवासी
Created On :   21 Jun 2025 1:29 PM IST