Shahdol News: सब्जी मंडी, 33 साल में नहीं सुधरी व्यवस्था

सब्जी मंडी, 33 साल में नहीं सुधरी व्यवस्था
  • सब्जी की चबूतरे बना अघोषित ठेला स्टैंड, दुकानें सडक़ पर
  • शहर से आसपास 30 किलोमीटर दायरे में बसे गांव से किसान सुबह सब्जी लेने आते हैं
  • शेड के अंदर ठेला होने से लोग सडक़ पर दुकान लगाने विवश हैं।

Shahdol News: सब्जी मंडी में शेड के नीचे जिन चबूतरों में सब्जी की दुकानें लगनी चाहिए, वह स्थान अघोषित ठेला स्टैंड में तब्दील हो गया है। नगर पालिका द्वारा 1992 में लाखों रूपए खर्च कर सब्जी दुकानों के शेड का निर्माण करवाया पर दुकान संचालन को लेकर 33 साल में व्यवस्था नहीं सुधरी।

मंडी में सब्जी की दुकान लगाने वाले सभ्रांत दुकानदारों का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों की मनमानी के कारण सब्जी मंडी में अव्यवस्था चरम पर है। शेड के अंदर ठेला होने से लोग सडक़ पर दुकान लगाने विवश हैं।

ऐसे समझें नगर पालिका की लापरवाही

- एक साल पहले नगर पालिका के राजस्व अधिकारी ने व्यवस्था सुधारने अभियान चलाया पर दो दिन बाद ही अभियान ठंडा पड़ गया।

- दुकानें व्यवस्थित स्थान पर नहीं लगने और सडक़ पर संचालित होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

सब्जी मंडी में दुकानों को शेड के अंदर संचालित करने के लिए मुनादी करवाए हैं। अब अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारवाएंगे।

अक्षत बुंदेला, सीएमओ

इसलिए जरूरी है व्यवस्था में सुधार

- 250 से ज्यादा सब्जी की दुकानें सब्जी मंडी में लगती है। शेड को अवैध ठेला स्टैंड में तब्दील कर देने के बाद सडक़ पर दुकान लगने से खरीददारों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

- शहर से आसपास 30 किलोमीटर दायरे में बसे गांव से किसान सुबह सब्जी लेने आते हैं, ऐसे में सडक़ पर सब्जी की दुकाने लगने से किसानों के वाहनों की आवाजाही के लिए जगह नहीं बचती और जाम के कारण परेशानी होती है, समय भी बर्बाद होता है।

Created On :   7 Jun 2025 1:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story