अवैध होर्डिंग्स: दस साल से तने हैं पर टैक्स वसूली का नहीं दिया नोटिस, नुकसान का आंकलन भी नहीं

दस साल से तने हैं पर टैक्स वसूली का नहीं दिया नोटिस, नुकसान का आंकलन भी नहीं
  • दस साल से तने हैं पर टैक्स वसूली का नहीं दिया नोटिस
  • नुकसान का आंकलन भी नहीं
  • अवैध होर्डिंग्स का स्ट्रक्चर काटने में बेपरवाही

डिजिटल डेस्क शहडोल। शहर में अवैध होर्डिंग्स से 15 साल में 9 करोड़ रूपए से ज्यादा का कारोबार और बतौर टैक्स नगर पालिका को हुए लाखों रूपए के नुकसान की भरपाई में अधिकारियों का रवैया उदासीन बना हुआ है। यहां एक माह से ज्यादा समय से अवैध होर्डिंग पर ठोस कार्रवाई की बात तो कही जा रही है पर अब तक जिन मकानों पर अवैध होर्डिंग्स तने हैं उन्हे जुर्माने का नोटिस तक जारी नहीं किया गया।

यह भी आकलन नहीं किया गया कि किस अवैध होर्डिंग पर संबधित को कितनी राशि का जुर्माना नोटिस जारी किया जाएगा। नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सीधे तौर पर राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। इस बीच रविवार को भी कुछ अवैध होर्डिंग्स से फ्लैक्स हटाने की कार्रवाई की गई। सीसीएफ ऑफिस के सामने और गांधी स्टेडियम पहुंच मार्ग से फ्लैक्स हटाया गया। दूसरी ओर अवैध होर्डिंग्स का स्ट्रक्चर काटने में नगर पालिका बैकफुट पर है।

नगर पालिका शहडोल के सीएमओ अक्षत बुंदेला ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स के स्ट्रक्चर काटने के लिए जो मशीन चाहिए था वह मिल गई है। बिजली कनेक्शन और दूसरे इंतजाम हो गए हैं। सोमवार से कार्रवाई की जाएगी। निजी जमीन पर तने होर्डिंग्स की साइज और जमीन की सरकारी दर का निकालकर टैक्स निकालेंगे। जल्द ही जुर्माने का नोटिस जारी किया जाएगा।

Created On :   11 Jun 2024 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story