भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: राजकोट टेस्ट में चला कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला, धमाकेदार शतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड्स

राजकोट टेस्ट में चला कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला, धमाकेदार शतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड्स
  • राजकोट टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया धमाकेदार शतक
  • भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे बढ़े रोहित
  • टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

डिजिटल डेस्क, राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसका तीसरा मुकाबला आज से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ इस घरेलू सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। लेकिन सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने धमाकेदार वापसी की है। राजकोट टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय कप्तान ने धमाकेदार शतक लगा दिया है। अपने इस शतक के साथ हिटमैन ने दो बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं।

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड के खिलाफ अपनी इस शतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा है। पूर्व भारतीय कप्तान नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 18575 रन दर्ज हैं। वहीं अपनी इस पारी के साथ रोहित सौरव गांगुली से आगे निकल गए हैं। इस मामले में रोहित शर्मा से ऊपर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (34,357 रन), मॉर्डन मास्टर विराट कोहली (26733 रन) और राहुल द्रविड़ (24208 रन) हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

अपनी इस शतकीय पारी में रोहित शर्मा ने अब दो छक्के लगाए हैं। इस दौरान अपने शतक से पहले हिटमैन ने जो रूट की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही रोहित टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 78 छक्के दर्ज हैं। जबकि भारत के टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 90 छक्के लगाए थे।

Created On :   15 Feb 2024 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story