DC vs KKR Updates: नारायण और रघुवंशी के बाद अरोड़ा और चक्रवर्ती का कमाल, दिल्ली को 106 रनों के हराकर कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक

- अपना चौथा मुकाबला खेले रही है दिल्ली
- अपना तसरा मुकाबला खेल रही है केकेआर
- जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी कोलकाता
डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो गया है। पिछले एक हफ्ते में फैंस को हर एक दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में आज सीजन के सोलहवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने थीं। विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के बड़े अंतर से मात देकर सीजन में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। कोलकाता की इस धमाकेदार जीत में सुनील नारायण (82 रन), अंगकृष्ण रघुवंशी (54 रन) सहित सभी बल्लेबाजों और वैभव अरोड़ा (3 विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (3 विकेट) सहित सभी गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत (55 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (54 रन) की अर्धशतकीय पारियां बेकार गई।
सभी बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। सुनील नारायण और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने महज चार ओवरों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन फिट सॉल्ट (18 रन) अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौट गए। हालांकि, उनके आउट होने के बावजूद सुनील नारायण (82 रन) और युवा बल्लेबाज अंगकृष्ण रघुवंशी (54 रन) की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को दो सौ रनों के करीब पहुंचा दिया। लेकिन दोनों बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट गए। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के बाद अंतिम ओवरों में आंद्रे रसल (41 रन), रिंकू सिंह (26 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (18 रन) ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 272 रनों का विशालकाय टोटल हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एनरिक नॉर्किया ने तीन और इशांत शर्मा ने दो विकेट चटकाए।
सभी गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रहा। दिल्ली की टीम ने महज पांच ओवरों के अंत अपने टॉप चार बल्लेबाजों को गवां दिया। इसमें डेविड वॉर्नर (18 रन), पृथ्वी शॉ (10 रन), मिचेल मार्श (0 रन) और अभिषेक पोरेल (0 रन) का विकेट शामिल था। टॉप ऑर्डर के बुरी तरह से फेल होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर टीम की पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने महज आठ ओवरों में 93 रनों की साझेदारी निभाकर दिल्ली की मुकाबले में वापसी कराई। लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने ऋषभ (55 रन) और स्टब्स (54 रन) दोनों बल्लेबाजों को अर्धशतक के बाद पवेलियन का रास्ता दिखाकर दिल्ली को दोहरा झटका दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद दिल्ली के टॉप ऑर्डर की तरह लोअर ऑर्डर भी बुरी तरह फेल हो गया। अंत में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 17.2 ओवरों में महज 166 रनों पर सिमट गई। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट हासिल किए।
Live Updates
- 3 April 2024 11:27 PM IST166 रनों पर सिमटी दिल्ली की पारीपारी के 18वें ओवर में आंद्रे रसल ने एनरिक नॉर्किया को कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही विशालकाय लक्ष्य के सामने दिल्ली की पूरी टीम महज 166 रनों पर सिमट गई। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट हासिल किए। 
- 3 April 2024 11:17 PM ISTदिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटकाट्रिस्टन स्टब्स के पवेलियन लौटने के बाद सुमित कुमार भी कुछ खास नहीं कर सके और सुनील नारायण के खिलाफ बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में मनीष पांडे के हाथों कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। जबकि अगले ओवर में वैभव अरोड़ा ने रशिक डार को विकेटकीपर फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराकर दिल्ली को नौवां झटका दिया। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 17 ओवर के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 166 रन है। 
- 3 April 2024 11:10 PM ISTअर्धशतक के बाद पवेलियन लौटे ट्रिस्टन स्टब्सकप्तान ऋषभ पंत के साथ शानदार साझेदारी निभाने वाले ट्रिस्टन स्टब्स ने उनके पवेलियन लौटने के बाद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। लेकिन अर्धशतक के तुरंत बाद वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में स्टब्स 54 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 159 रन है। 
- 3 April 2024 11:02 PM ISTवरुण चक्रवर्ती ने दिया दोहरा झटकापिछले ओवर में वेंकटेश अय्यर को छह बाउंड्रीज लगाने के बाद वरुण चक्रवर्ती को बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में कप्तान ऋषभ पंत 55 रन के निजी स्कोर पर विपक्षी कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। जबकि अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल भी मनीष पांडे को कैच थमाकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर के बाद छह विकेट के नुकसान पर 129 रन है। 
- 3 April 2024 10:52 PM ISTकप्तान ऋषभ पंत ने लगाया तूफानी अर्धशतकशुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे कप्तान ऋषभ पंत ने पारी के 12वें ओवर में वेंकटेश अय्यर के ओवर में छह बाउंड्रीज लगाकर ओवर में कुल 28 रन बटोर लिए। इसके साथ ही उन्होंने महज 23 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टीम को सौ रनों के पार पहुंचाया। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 125 रन है।
- 3 April 2024 10:36 PM ISTऋषभ और स्टब्स ने निभाई अर्धशतकीय साझेदारीटॉप चार बल्लेबाजों के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने महज 26 गेंदों में पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम की पारी संभाली। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 9 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 83 रन है। 
- 3 April 2024 10:22 PM ISTस्टार्क ने वॉर्नर को किया क्लीन बोल्डअपने दूसरे ओवर में मिचेल मार्श को पवेलियन भेजने के बाद मिचेल स्टार्क ने अगले ओवर में छक्का खाने के बाद डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। वॉर्नर 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 51 रन है। 
- 3 April 2024 10:14 PM ISTवैभव अरोड़ा ने अभिषेक पोरेल को भेजा पवेलियनअपने पहले ओवर में पृथ्वी शॉ को पवेलियन भेजने वाले वैभव अरोड़ा ने अपने दूसरे ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। पोरेल 5 गेंदों में बिना खाता खोले सुनील नारायण को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन है। 
- 3 April 2024 10:07 PM ISTमिचेल मार्श बिना खाता खोले लौटे पवेलियनपृथ्वी शॉ के पवेलियन लौटे के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मिचेल मार्श अपनी दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मार्श को आउट कर मिचेल स्टार्क ने सीजन में अपनी पहली विकेट हासिल की। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर तीन ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 26 रन है। 
- 3 April 2024 10:04 PM ISTवैभव अरोड़ा ने पृथ्वी शॉ को भेजा पवेलियनइस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे वैभव अरोड़ा ने अपने पहले ही ओवर में दो चौके खाने के बाद दमदार वापसी करते हुए पृथ्वी शॉ को पवेलियन भेजकर दिल्ली को पहला झटका दिया। पृथ्वी शॉ 7 गेंदों में 10 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर दो ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 21 रन है।
Created On :   3 April 2024 7:10 PM IST

















