DC vs MI Updates: जैक-फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी पारी, रशिख सलाम की धारदार गेंदबाजी, हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 10 रनों से जीती दिल्ली

जैक-फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी पारी, रशिख सलाम की धारदार गेंदबाजी, हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 10 रनों से जीती दिल्ली
  • अपना दसवां मैच खेल रही है दिल्ली कैपिटल्स
  • अपना नौवां मैच खेल रही है मुंबई इंडियंस
  • टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो गया है। पिछले एक महीने में फैंस को हर एक दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में आज शानदार शनिवार को दिन के पहले और सीजन के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थीं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी ओवर में 10 रनों से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की इस शानदार जीत में युवा बल्लेबाज जैक-फ्रेजर मैकगर्क (84 रन) और युवा गेंदबाज रशिख सलाम (3 विकेट) ने अहम भूमिका निभाई। जबकि मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा (63 रन) की अर्धशतकीय पारी बेकार गई। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन अपनी पांचवी जीत दर्ज की। जबकि मुंबई इंडियंस को अपनी छठवीं हार झेलनी पड़ी।

जैक-फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। जैक-फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल की नई ओपनिंग जोड़ी ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए महज 46 गेंदों में 114 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान जैक-फ्रेजर मैकगर्क ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। हालांकि, एक तूफानी शतक से पहले मैकगर्क (84 रन) पवेलियन लौट गए। जबकि उनके बाद अभिषेक पोरेल (36 रन) चलते बने। इस दोहरे झटके के बाद शाई होप और कप्तान ऋषभ पंत की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन अपने अर्धशतक से पहले शाई होप (41 रन) पवेलियन लौट गए। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को दो सौ रनों के पार पहुंचाया। जबकि ऋषभ पंत (29 रन) के पवेलियन लौटने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 48 रन) और अक्षर पटेल (नाबाद 11 रन) की जोड़ी ने तूफानी फिनिश करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 257 रनों के विशालकाय टोटल तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, मोहम्मद नबी और ल्यूक वुड ने एक-एक विकेट हासिल किए।

रशिख सलाम ने की धारदार गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने भी शानदार शुरुआत की। इशान किशन (20 रन) और रोहित शर्मा (8 रन) की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआती तीन ओवरों में 35 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन दोनों बल्लेबाज अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और पवेलियन लौट गए। इस दोहरे झटके के बावजूद इम्पैक्ट प्लेयर सूर्यकुमार यादव पावरप्ले ओवरों का फायदा उठाते हुए टीम के स्कोर को पचास रनों के पार पहुंचाया। लेकिन सूर्या (26 रन) भी अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की जोड़ी ने शानदार साझेदारी निभाई। लेकिन युवा तेज गेंदबाज रशिख सलाम ने एक ही ओवर में हार्दिक पांड्या (46 रन) और नेहल वढेरा (4 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखाकर मुंबई को दोहरा झटका दिया। हालांकि, तिलक वर्मा (63 रन) और टिम डेविड (37 रन) की जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन मुकेश कुमार ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मुकाबले को खत्म कर दिया। अंत में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट गवांकर 247 रन ही बना सकी।

Live Updates

  • 27 April 2024 2:15 PM GMT

    अंतिम ओवर में मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी

    अपने पिछले ओवर में महंगे साबित होने के बाद टिम डेविड का बड़ा विकेट लेने वाले मुकेश कुमार ने पारी के आखिरी ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तिलक वर्मा और पीयूष चावला को पवेलियन का रास्ता दिखाकर दिल्ली कैपिटल्स को 10 रनों से शानदार जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस की टीम अंत में नौ विकेट गवांकर 247 रन ही बना सकी।

  • 27 April 2024 2:05 PM GMT

    रशिख सलाम ने मोहम्मद नबी को भेजा पवेलियन

    इस मुकाबले में धारदार गेंदबाजी करने वाले युवा गेंदबाज रशिख सलाम ने अपने आखिरी ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए एक छक्का खाने के बाद मोहम्मद नबी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 19 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 233 रन है।

  • 27 April 2024 1:58 PM GMT

    तूफानी पारी खेल पवेलियन लौटे टिम डेविड

    कप्तान हार्दिक पांड्या और नेहल वढेरा के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड ने तिलक वर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को दो सौ रनों के पार पहुंचाया। लेकिन पारी के 18वें ओवर में मुकेश कुमार के तीन गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाने के बाद टिम डेविड (37 रन) एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 ओवर के बाद छह विकेट के नुकसान पर 217 रन है।

  • 27 April 2024 1:42 PM GMT

    तिलक वर्मा ने लगाई तूफानी फिफ्टी

    टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद एक बार फिर से तिलक वर्मा ने मीडिल ऑर्डर में मुंबई इंडियंस की पारी संभाली। तिलक वर्मा ने महज 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक ठोक दिया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 16 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन है।

  • 27 April 2024 1:26 PM GMT

    रशिख ने हार्दिक और वढेरा को भेजा पवेलियन

    टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद टीम की पारी संभालने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या (44 रन) को रशिख सलाम ने अर्धशतक से पहले पवेलियन का रास्ता दिखाया। जबकि इसके बाद रशिख ने नेहल वढेरा को भी आउट कर मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका दिया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 13 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन है।

  • 27 April 2024 1:05 PM GMT

    सौ रनों के पार पहुंचा मुंबई इंडियंस का स्कोर

    पावरप्ले के अंदर ही टॉप तीन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी के 9वें ओवर में टीम के स्कोर को सौ रनों के पार पहुंचाया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 9 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन है।

  • 27 April 2024 1:03 PM GMT

    खलील अहमद ने सूर्यकुमार यादव को किया आउट

    पावरप्ले के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने खलील अहमद को एक छक्का और एक चौका लगाया। लेकिन खलील ने शानदार वापसी करते हुए सूर्या को 26 रन के निजी स्कोर पर लिजाद विलियम्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 65 रन है।

  • 27 April 2024 1:01 PM GMT

    मुकेश ने इशान किशन को भेजा पवेलियन

    शुरुआत से ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे इशान किशन को मुकेश कुमार ने इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इशान किशन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर अक्षर पटेल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 54 रन है।

  • 27 April 2024 12:30 PM GMT

    खलील ने रोहित शर्मा को भेजा पवेलियन

    इशान किशन के साथ मिलकर शानदार शुरुआत करने के बाद रोहित शर्मा 8 गेंदों में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। खलील अहमद ने उन्हें शाई होप के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

  • 27 April 2024 12:29 PM GMT

    इशान-रोहित ने मुंबई को दिलाई तूफानी शुरुआत

    बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को इशान किशन और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए शुरुआती तीन ओवरों में 35 रन बना दिए। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 35 रन है।

Created On :   27 April 2024 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story