IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल नीलामी हुई खत्म, 77 खिलाड़ियों पर ₹215.45 करोड़ हुए खर्च, कैमरन ग्रीन सबसे महंगे बिके

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 की नीलामी खत्म हो गई है। इसमें सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 77 खिलाड़ी खरीदे, जिसमें से 29 विदेशी और 48 भारतीय हैं। कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च हुए। आखिरी बोली जिस खिलाड़ी पर वो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन रहे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन सबसे महंगे बिके, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ वह अपने हमवतन खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। स्टार्क को साल 2024 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने ही खरीदा था।
यह भी पढ़े -मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, फ्रेंचाइजियों ने जमकर लुटाया पैसा, देखें टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट
प्रशांत और कार्तिक सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर
ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने पानी की तरह पैसा बहाया है। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर 28.4 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर सभी को चौंका दिया है। दोनों ही अब संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने आवेश खान, जो कि 10 करोड़ में बिके थे उनको पीछे छोड़ा। इनके अलावा आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये, केकेआर ने तेजस्वी सिंह तीन करोड़ रुपये और मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।
सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-7 प्लेयर
आईपीएल मिनी ऑक्शन में 5 सबसे महंगे बिनकने वाले खिलाड़ियो में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन पहले स्थान पर हैं। उन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पाथिराना हैं, उन्हें भी केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा। तीसरे और चौथे नंबर पर कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर हैं। दोनों को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। पांचवे नंबर इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन हैं, उन्हें सनराईजर हैदराबाद ने 13 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। अगल नंबर बांग्लादेश के मीडियम पेसर मुस्तफिजुर रहमान का है जिसे केकेआर ने खरीदा। सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस हैं, उन्हें गुजरात टायटंस ने 8.60 करोड़ में खरीदा।
Created On :   16 Dec 2025 10:23 PM IST












