आईपीएल 2024: नए सीजन से पहले रामलला के द्वार पहुंचा अफ्रीकी खिलाड़ी, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन पर दी थी शुभकामनाएं

नए सीजन से पहले रामलला के द्वार पहुंचा अफ्रीकी खिलाड़ी, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन पर दी थी शुभकामनाएं
  • नए सीजन से पहले रामलला के द्वार पहुंचे केशव महाराज
  • आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंस्ट के लिए खेलेंगे केशव
  • राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन पर दी थी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन कल से शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जबकि अपने शुरुआती दोनों सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रविवार (24 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। नए सीजन की शुरुआत से पहले टीम के विदेशी खिलाड़ी केशव महाराज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

रामलला के दर्शन करने पहुंचे महाराज

दरअसल, साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने वाले अनुभवी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज हिंदू हैं। वह अक्सर पूजा-अर्चना करते हुए फोटोज शेयर करते हैं। वह पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी कई मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी थी। अब आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले वह रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने जय श्री राम लिखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था।

एंट्री पर बजता है राम सिया राम गाना

केशव महाराज हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। इसलिए पिछले कुछ सालों में जब-जब केशव महाराज मैदान में उतरते हैं, तो डीजे पर राम सिया राम गाना बजने लगता है। इसको लेकर महाराज ने कहा था कि एक बार उन्होंने ही महिला डीजे से मैदान में इस गाने को बजाने के लिए कहा था। इससे उनका आत्मविश्वास और ताकत बढ़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि धर्म और संस्कृति का सम्मान करना जरूरी है। लेकिन मैदान में राम सिया राम सुनकर अच्छा लगता है।

Created On :   21 March 2024 10:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story