Sri Lanka vs Bangladesh Live Updates: कप्तान शाकिब और उपकप्तान शान्तो ने खेली धमाकेदारी पारी, बांग्लादेश ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दी मात

कप्तान शाकिब और उपकप्तान शान्तो ने खेली धमाकेदारी पारी, बांग्लादेश ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दी मात
  • बांग्लादेश की टीम हो चुकी है टूर्नामेंट से बाहर
  • टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर श्रीलंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को नौ ओवर शेष रहते तीन विकेटों से मात दी। बांग्लादेश की इस धमाकेदार जीत में कप्तान शाकिब अल हसन (2 विकेट और 82 रन) और उपकप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (90 रन) ने अहम भूमिका निभाई। जबकि चरिथ असलंका (108 रन) की धमाकेदार शतकीय पारी बेकार गई और वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार हार के साथ श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Live Updates

  • 6 Nov 2023 1:35 PM GMT

    मदुशंका ने लिटन दास को भेजा पवेलियन

    तंजीद हसन को आउट करने वाले दिलशान मदुशंका ने शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे लिटन दास को एक शानदार यॉर्कर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। लिटन दास 22 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। इस समय बांग्लादेश का स्कोर 7 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 43 रन है।

  • 6 Nov 2023 1:07 PM GMT

    तंजीद हसन सस्ते में लौटे पवेलियन

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही क्योंकि पहले ओवर में दो चौका खाने वाले दिलशान मदुशंका ने वापसी करते हुए तंजीद हसन को पथुम निसांका के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। तंजीद 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। जबकि इसी ओवर में कुसल परेरा ने लिटन दास का कैच छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया। इस समय बांग्लादेश का स्कोर 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 23 रन है।

  • 6 Nov 2023 12:20 PM GMT

    279 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पारी

    पथुम निसांका (41 रन) और सदीरा समराविक्रमा (41 रन) की अच्छी पारियों के बाद चरिथ असलंका (108 रन) ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाते हुए श्रीलंकाई टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया। हालांकि, श्रीलंकाई टीम की पारी तीन गेंदे शेष रहते 279 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन ने तीन, शोरिफुल इस्लाम और कप्तान शाकिब ने दो-दो विकेट हासिल किए।

  • 6 Nov 2023 12:17 PM GMT

    श्रीलंका को लगा दोहरा झटका

    शतक के बाद तेजी से रन बनाने की कोशिश में चरिथ असलंका तंजीम हसन को एक छक्का लगाने के बाद दूसरा बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में 108 रन बनाकर बाउंड्री लाइन पर खड़े लिटन दास को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। जबकि तंजीम ने ओवर की आखिरी गेंद पर कसुन रजिथा को भी लिटन दास के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। 

  • 6 Nov 2023 12:14 PM GMT

    चरिथ असलंका ने लगाया वर्ल्ड कप शतक

    मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरे चरिथ असलंका ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 101 गेंदों में अपना पहला वर्ल्ड कप शतक ठोक दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौकों और 4 छक्कों निकले। इस समय श्रीलंका का स्कोर 48 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 270 रन है।

  • 6 Nov 2023 12:04 PM GMT

    महीश तीक्षणा लौटे पवेलियन

    चरिथ असलंका के साथ मिलकर आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को ढाई सौ रनों के पार पहुंचाने वाले महीश तीक्षणा शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर अपर कट मारने की कोशिश में सब्स्टिट्यूड फिल्डर नसुम अहमद के हाथों कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। तीक्षणा 31 गेंदों में 22 रनों की अच्छी पारी खेलकर आउट हुए। इस समय श्रीलंका का स्कोर 46 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 258 रन है।

  • 6 Nov 2023 11:56 AM GMT

    श्रीलंका का स्कोर ढाई सौ रनों के पार

    धनंजय डीसिल्वा के पवेलियन लौटने के बाद चरिथ असलंका ने अपनी शानदार पारी बरकरार रखते हुए महीश तीक्षणा के साथ मिलकर पारी के 45वें ओवर में टीम के टोटल को ढाई सौ रनों के पार पहुंचाया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 45 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 252 रन है।

  • 6 Nov 2023 11:28 AM GMT

    धनंजय डीसिल्वा लौटे पवेलियन

    चरिथ असलंका क साथ मिलकर तेजी से रन बना रहे धनंजय डीसिल्वा मेहदी हसन मिराज की गेंद पर बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। धनंजय 36 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस समय श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन है।

  • 6 Nov 2023 11:10 AM GMT

    असलंका-डीसिल्वा ने निभाई अर्धशतकीय साझेदार

    केवल एक बॉल पर सदीरा समराविक्रमा और एंजेलो मैथ्यूज के पवेलियन लौटने के बाद चरिथ असलंका ने धनंजय डीसिल्वा के साथ आक्रमदा अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 51 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस समय श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन है।

  • 6 Nov 2023 10:59 AM GMT

    असलंका ने लगाया शानदार अर्धशतक

    मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरे चरिथ असलंका ने एक छोर को संभाले रखा और महज 56 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतक लगाकर टीम के टोटल को डेढ़ सौ रनों के पार पहुंचाया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 31 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रन है। 

Created On :   6 Nov 2023 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story