Ravindra Jadeja's ODI future: 'यह उनके लिए मुश्किल समय, उनकी जगह लेने तैयार...' रवींद्र जडेजा के वनडे फ्यूचर को लेकर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

यह उनके लिए मुश्किल समय, उनकी जगह लेने तैयार... रवींद्र जडेजा के वनडे फ्यूचर को लेकर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
हाल ही में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। जिसके बाद से वनडे भविष्य पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जडेजा तीन मैचों की इस सीरीज में एक भी विकेट नहीं ले पाए।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। हाल ही में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। जिसके बाद से वनडे भविष्य पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जडेजा तीन मैचों की इस सीरीज में एक भी विकेट नहीं ले पाए। साथ ही बल्लेबाजी में भी वे बुरी तरह फ्लॉप रहे। अब रविचंद्रन अश्विन ने रवींद्र जडेजा के वनडे फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही बताया कि वो कौन सा प्लेयर है जो जडेजा को रिप्लेस करने के लिए तैयार बैठा है।

ऐसा रहा जडेजा का प्रदर्शन

वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में रवींद्र जडेजा ने 56 रन दिए और सिर्फ 4 रन बनाए। इसके बाद राजकोट में उन्होंने 44 रन दिए और बल्ले से 27 रन बनाए। इंदौर में खेले गए निर्णायक मैच में भी वह खर्चीले साबित हुए। वहीं, एक गैरजरुरी शॉट खेलकर 12 रन बनाकर आउट हो गए। पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने जडेजा को सलाह दी है कि वे केवल अपनी ताकत पर टिके रहने के बजाय एक्सपेरिमेंट करें।

अश्विन के मुताबिक वह वनडे में जडेजा के लिए ये मुश्किल समय है, क्योंकि अगर वह ऐसी ही गलतियां करते रहे तो उनकी जगह लेने के लिए अक्षर पटेल बैठे हुए हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही वनडे में जडेजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

क्या बोले अश्विन?

अपने यूट्यूब चैनल पर 'ऐश की बात' पर अश्विन ने कहा, "यह जडेजा के लिए बहुत मुश्किल समय है। हम जानते हैं कि अक्षर पटेल ठीक उनके पीछे हैं। सच तो यह है कि जडेजा ने वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है, वह टेस्ट फॉर्मेट भी खेल रहे हैं। लेकिन जडेजा के लिए यह आसान नहीं है क्योंकि यह उनकी बैटिंग के बारे में ज्यादा है। स्पिनरों के खिलाफ उनके कम स्ट्राइक रेट के बारे में बातें हो रही हैं। यह किसी के क्रिकेट या भविष्य के बारे में बात करने के लिए बहुत जल्दी है।"

अश्विन ने आगे कहा, "इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल है। जडेजा आईपीएल खेलेंगे और वहां के प्रदर्शन के आधार पर फैसला लिया जाएगा। अभी किसी के बारे में फैसला लेना जल्दबाजी होगी। उन्होंने उनसे और "एक्सपेरिमेंट" करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, "इस खेल में एक लेजेंड के तौर पर उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।"

वह अपनी ताकत से बाहर नहीं जाते

अश्विन ने कहा, "जडेजा की ताकत कभी-कभी उनकी कमज़ोरी बन जाती है। कभी तो मुझे जलन होती है, जिस तरह की काबिलियत उनके पास बल्लेबाज, गेंदबाजी और फील्डिंग में है। लेकिन वह एक काम नहीं करते, वह कभी भी अपनी ताकतों से बाहर नहीं जाते। उन्होंने कभी भी नई चीजों के साथ सच में एक्सपेरिमेंट नहीं किया है। वह एक असली लेजेंड हैं। उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए मैं उन्हें एक्सपेरिमेंट करते देखना चाहूंगा। मैंने उन्हें नेट प्रैक्टिस में कैरम बॉल फेंकते देखा है, लेकिन उन्होंने मैच में ऐसा कभी नहीं किया। उन्हें थोड़ा फंकी होते देखना अच्छा लगेगा।"

Created On :   20 Jan 2026 1:42 AM IST

Tags

Next Story