क्रिकेट: 'धोनी की क्रीज पर मौजूदगी, मैच जीतने की गारंटी', पूर्व क्रिकेटर ने धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बतायाबेस्ट फिनिशर

धोनी की क्रीज पर मौजूदगी, मैच जीतने की गारंटी, पूर्व क्रिकेटर ने धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बतायाबेस्ट फिनिशर
  • आकाश चोपड़ा ने की धोनी की तारीफ
  • बताया बेस्ट फिनिशर
  • माइकल बेवन से की तुलना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आइपीएल का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। धोनी की कप्तानी में पिछले साल की तरह इस साल भी सीएसके खिताब अपने नाम करना चाहेगी। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेरर आकाश चोपड़ा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने धोनी को क्रिकेट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार देते हुए उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी माइकल बेवन से की है। बता दें कि बेवन ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को कई दफा हारे हुए मैच जिताए थे। वह एक समय पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की रीढ़ कहे जाते थे। बेवन के जैसे ही धोनी भी करीब डेढ़ दशक तक भारतीय टीम की बैक बोन बने रहे। उन्होंने भी कई बार संकट में फंसी टीम इंडिया को उबारा और जीत दिलाकर पवेलियन लौटे थे।

धोनी पर होगा क्रिकेट की किताब आखिरी अध्याय

आकाश चोपड़ा ने धोनी की तारीफ करते हुए अपने यूट्यूब चैनल कहा, ''क्रिकेट की जब किताब लिखी जाएगी तो उसका फिनिशिंग चैप्टर यानी आखिरी अध्याय धोनी पर होगा। वह खुद भी लिख सकते हैं क्योंकि इनसे बेहतर फिनिशर क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं आया।'' चोपड़ा ने आगे कहा, "साल 2008 के आसपास धोनी लिमिटेड ओवर क्रिकेटर के रूप में डेवलप होना शुरू होते हैं, जो मैच फिनिश करता है। वह मैच कुछ इस प्रकार से फिनिश करते हैं कि उनकी तुलना माइकल बेवन से होने लगी। माइकल बेवन सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक हैं। बहुत कम लोगों ने उनसे बेहतर फिनिशिंग की है। बेवन की खासियत थी सिंगल्स, डबल्स भागना। यही उनका गेम था। अब धोनी के पास क्या था? वह सिंगल्स, डबल्स भागने के अलावा चौके-छक्के लगाते और अंत तक नाबाद रहते। धोनी की गेम को लेकर जागरूकता बेवन जितनी अच्छी थी।"

'धोनी की क्रीज पर मौजूदगी, मैच जीतने की गारंटी'

आकाश ने कहा, ''धोनी ने एक के बाद एक परफॉर्मेंस दी। इससे ऑरा बनाना शुरू हो जाता है कि धोनी क्या फिनिशर हैं। लोगों को भरोसा रहता है कि धोनी जब तक मैदान पर हैं तब तक मैच फिनिश नहीं हुआ है।'' बता दें कि जल्द ही धोनी चेन्नई पहुंचने वाले हैं जहां वो आईपीएल के लिए अपनी तैयारी शुरू करेंगे। पिछले पिछले सीजन के फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताभ अपने नाम किया था। इस साल भी फैंस को अपनी फेवरेट टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। सीजन का पहला मैच 22 मार्च को सीएसके और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जाना है।

Created On :   2 March 2024 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story