IPL News: 18 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा, लेकिन फिर भी मथीशा पाथिराना को नहीं खिला रही KKR? जानें वजह

18 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा, लेकिन फिर भी मथीशा पाथिराना को नहीं खिला रही KKR? जानें वजह
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने 8 मैचों में से 6 हार गए हैं और केवल दो जीते हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 में सभी टीमों ने अपने आधे से ज्यादा लीग मैच खेल लिए हैं। बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स की तो यह सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने 8 मैचों में से 6 हार गए हैं और केवल 2 मैच जीते हैं। अब रविवार को केकेआर की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी।

हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर केकेआर श्रीलंका के तेज बॉलर मथीशा पाथिराना को क्यों नहीं खिला रही है। वे काफी समय पहले टीम से जुड़ चुके हैं। प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा ले रहे हैं। 18 करोड़ी इस खिलाड़ी के न खेलने पर बॉलिंग कोच टिम साउथी ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले साउथ?

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले साउथी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वह कुछ समय से टीम के साथ है. हम परिस्थितियों को देख कर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे। वह अभ्यास के दौरान अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और उसका टीम के साथ होना अच्छा है। टीम के चयन में आप कई बातों को ध्यान में रखते हैं, जिनमें टीम का संयोजन और संतुलन प्रमुख हैं। हम कल परिस्थितियों का आकलन करके अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन करेंगे।"

साउथी ने कहा कि ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे शीर्ष बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने, केकेआर का फोकस पॉवरप्ले पर होगा। उन्होंने कहा, "हमने आईपीएल में देखा है कि जो टीम शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सफल रहती है उसे काफी सफलता मिली है। इसलिए अच्छी शुरुआत करना काफी महत्वपूर्ण है।"

Created On :   3 May 2026 12:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story