WPL 2026 Mega Auction: भारत को वर्ल्डकप जिताने वाली दीप्ति वर्मा को यूपी ने 3.2 करोड़ में खरीदा, इन दिग्गज प्लेयर्स को नहीं मिला कोई खरीददार

भारत को वर्ल्डकप जिताने वाली दीप्ति वर्मा को यूपी ने 3.2 करोड़ में खरीदा, इन दिग्गज प्लेयर्स को नहीं मिला कोई खरीददार
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन दिल्ली के मैरिएट होटल में हो रहा है। अभी तक भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाली दीप्ति वर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी है। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन दिल्ली के मैरिएट होटल में हो रहा है। अभी तक भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाली दीप्ति वर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी है। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

इससे पहले दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद यूपी ने RTM राइट टू मैच कार्ड का यूज किया, फिर दिल्ली ने अपना आखिरी प्राइस 3.20 करोड़ बताया। इसके बाद यूपी ने RTM का इस्तेमाल कर दीप्ति को खरीद लिया। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

अमीलिया कैर बनीं करोड़पति

दीप्ति के बाद न्यूजीलैंड की बैटर अमीलिया कैर पर सबसे बड़ी बोली लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इनके अलावा अन्य विदेशी प्लेयर्स की बात करें तो वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली और साउथ अफ्रीका को फाइनल तक पहु्ंचाने में अहम रोल निभाने वाली लौरा वोल्वार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 30 लाख थी। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाली कीवी प्लेयर सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ में खरीदा है। इनके अलावा मेग लैनिंग 1.90 करोड़ और फीबी लिचफील्ड 1.20 करोड़ रुपए में यूपी का और शिनेले हेनरी 1.30 करोड़ में दिल्ली का हिस्सा बनीं।

एलिसा हीली रहीं अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बैटर एलिसा हीली जिनकी बेस प्राइस 50 लाख थी। उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। बता दें कि हीली ने WPL के 17 मैच में 428 रन बनाए हैं। उनके अलावा साउथ अफ्रीका की ओपनर ताजमिन ब्रिट्स भी अनसोल्ड रहीं।

इन भारतीय खिलाड़ियों को भी खरीदा

दीप्ति वर्मा के अलावा विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में खरीदा। श्री चरणी को दिल्ली ने 1.30 की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। राधा यादव को आरसीबी ने 65 लाख में, यूपी ने स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और हरलीन देओल को 50 लाख में खरीदा।

इनके अलावा प्रेमा रावत को 20 लाख में आरसीबी ने, संस्कृति गुप्ता को 20 लाख में मुंबई ने, आशा सोभना को 1.10 करोड़ में, गुजरात ने तितास साधु को 30 लाख में, मुंबई ने शबनम इस्माइल को 60 लाख में, यूपी ने किरण नवगिरे ने 60 लाख में और गुजरात ने भारती फूलमाली को 70 लाख में खरीदा।

Created On :   27 Nov 2025 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story