सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: प्रेग्नेंसी में भी ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, सेट से लीक हुई एक्ट्रेस की तस्वीर

प्रेग्नेंसी में भी ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, सेट से लीक हुई एक्ट्रेस की तस्वीर
  • प्रेग्नेंसी में भी ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण
  • सेट से लीक हुई एक्ट्रेस की तस्वीर
  • सितंबर में बनने जा रही मां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सभी जानते हैं कि, दीपिका 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में शानदार लुक में नजर आने वाली हैं। खुद रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले वेलकम करते हुए फिल्म में एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को रिलीज किया था। पोस्टर में एक्टर के खुंखार अवतार ने लोगों के एक्साइटमेंट को और बढ़ा कर रखा है। फिल्म की शूटिंग इस समय तेजी से चल रही है। बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। साल 2024, सितंबर महीने में दीपिका मां बन जाएंगी। इस पल के लिए एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। प्रेग्नेंसी में जहां ज्यादातर एक्ट्रेस पूरा आराम करने पर ध्यान देती हैं तो वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम कर रही हैं।

फिल्म सेट से एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल

हाल ही में रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही 'सिंघम अगेन' के सेट से दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें वह पुलिस अफसर बनीं हुई दिखाई दे रही हैं और एक्ट्रेस ने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने चश्मा भी लगाया हुआ है।

यह भी पढ़े -शुरू हुए अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन, रानी से लेकर दीपिका-रणवीर तक फंक्शन में चार चांद लगाने पहुंचे सेलेब्स

फरवरी में प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट

फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट करने के बाद दीपिका पादुकोण को काम करता देख फैंस भी हैरान रह गए है। बता दें कि 'सिंघम अगेन' में दीपिका ने शक्ति शेट्टी की भूमिका निभाई है, इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी हैं। इससे पहले, दीपिका और रोहित ने एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें दीपिका शक्ति के किरदार में, स्वैग नजर आ रहा था। फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े -जल्द ही दीपिका पादुकोण के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

कब होगी रिलीज?

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर निडर और ईमानदार पुलिसकर्मी बाजीराव सिंघम को रोल में नजर आएंगे। वहीं, करीना सिंघम की पत्नी के रोल में वापस से नजर आएंगी। इसके अलावा मूवी में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। खबरें हैं कि यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़े -बाफ्टा पुरस्कार दीपिका पादुकोण ने जोनाथन ग्लेजर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान सौंपा

Created On :   17 April 2024 12:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story