गुड न्यूज: जल्द ही दीपिका पादुकोण के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

जल्द ही दीपिका पादुकोण के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
  • दीपवीर ने सुनाई खुशखबरी
  • क्या आने वाला है बेबी?
  • सितंबर 2024 में आएगा नन्हा मेहमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी। खासतौर पर तब जब उन्हें बाफ्टा ऑवार्ड में बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं अब खुद दीपिका ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर को सही करार दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

मां बनने वाली हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। इस बार दीपिका ने अपने फैंस को गुड न्यूज के साथ शॉक्ड किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी के बारे में बताया कि वो जल्द ही मां बनने वाली है और रणवीर सिंह पापा। कपल्स के पैरेंट्स बनने की बात सुनकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टॉर्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

डिलीवरी डेट की अनाउंस

आज सुबह ही दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में दीपिका ने यह भी बताया कि उनका बेबी कब आने वाला है। कपल्स ने पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें बच्चों के कपड़े, जूते और खिलौने बने हुए हैं। साथ ही कैप्शन में नजर न लगने वाला इमोजी भी है। तस्वीर पर लिखा है- सितंबर 2024। यानी कि दीपिका पादुकोण सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी।

'दीपवीर' ने 2018 में रचाई थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप कपल्स में से एक हैं। फैंस इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से बुलाते हैं। दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं।

Created On :   29 Feb 2024 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story