बॉलीवुड: कार्तिक आर्यन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

कार्तिक आर्यन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
  • घाटकोपर हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत
  • होर्डिंग के नीचे फंसे मिले शव
  • वीजा के लिए आए थे मुंबई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते सोमवार को मुंबई में जबरदस्त धूल भरी तेज आंधी चलने से घाटकोपर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया था। दरअसल, तेज आंधी में यहां लगा एक बड़ा होर्डिंग गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी भी शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब वो अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे।

इस दौरान उनकी गाड़ी होर्डिंग की चपेट में आ गई, जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के करीब 56 घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए। बता दें कि अभिनेता के मामा-मामी जबलपुर के रहने वाले हैं। कार्तिक के मामा मनोज चंसोरिया और मामी अनीता चंसोरिया जबलपुर के सिवल लाइन स्थित मरियम चौक में रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह अपने वीजा की कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए मुंबई आए हुए थे। जबलपुर लौटते वक्त उनके साथ यह हादसा हुआ जिसमें दोनों की मौत हो गई।

पेट्रोल भरवाने के दौरान हुए हादसे का शिकार

अभिनेता के मामा-मामी करीब 4:30 बजे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पंत नगर के पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के लिए रुक थे। इसी दौरान उनकी कार होर्डिंग की चपेट में आ गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के 56 घंटे बाद दोनों के शवों को बरामद किया गया। जिसके बाद कल दोपहर कार्तिक आर्यन अपने परिवार के साथ उनके अंतिम संस्कार पर भी गए थे।

बता दें कि कार्तिक आर्यन के मामा-मामी मनोज और अनीता का बेटा यश यूएस में रहता है। वे दोनों अपने बेटे से मिलने के लिए यूएस जाने वाले थे। जिसके लिए वे अपने वीजा की कागजी कार्रवाई के पूरी करने के लिए मुंबई आए हुए थे। जब सोमवार दोपहर को यश का अपने माता-पिता से संपर्क नहीं हुआ तो उसने अपने पिता के सहयोगियों से सहायता मांगी। जानकारी ना मिलने पर सहयोगियों ने पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस ने मोबाईल नेटवर्क डेटा की मदद से लोकेशन का पता लगाया।

होर्डिंग के नीचे फंसे मिले शव

लोकेशन ट्रेस होने के बाद मौके पर पहुंचे दोस्तों और परिजनों को दोनों के शव होर्डिंग के नीचे फंसे हुए मिले। जैसे ही यश को अपने माता-पिता की दुर्घटना की खबर मिली, वे फौरन यूएस से मुंबई लौट आए। जिसके बाद गुरुवार को सहार श्मशान घाट में उनके माता-पिता का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि कार्तिक आर्यन के मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर थे और 31 मार्च को ही रिटायर हुए थे।

Created On :   17 May 2024 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story