'मेरे पास मां है' कहने वाले शशि कपूर का निधन, दिग्गजों ने जताया शोक

Bollywood actor Shashi Kapoor passes at the age of 79
'मेरे पास मां है' कहने वाले शशि कपूर का निधन, दिग्गजों ने जताया शोक
'मेरे पास मां है' कहने वाले शशि कपूर का निधन, दिग्गजों ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जाने माने बॉलीवुड स्टार शशि कपूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 175 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए हैं। साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उन्हें 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

शशि कपूर के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

शशि कपूर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें साल 2014 से चेस्ट में तकलीफ थी। इससे पहले उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी उन पर इतनी हावी हो गई कि उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। शशि के तीन बच्चे करण कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर हैं।

शशि कपूर के TOP 10 गाने जो आज भी दिलों पर करते हैं राज

ऐसे की एक्टिंग की शुरुआत
शशि अपने पिता के ‘पृथ्वी थियेटर्स’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। वे हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने "हाउसहोल्डर" और "शेक्सपियर वाला" जैसी अंग्रेजी फिल्मो में मुख्या भूमिकाएं निभाईं। 70 के दशक में शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म "दीवार" सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनका संवाद मेरे पास मां है काफी पॉपुलर रहा। शशि ने "सत्य शिवम सुंदरम", "नमक हलाल", "जब-जब फूल खिले" और "कभी-कभी" जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया था। 

शशि कपूर की 10 यादगार फिल्में

शशि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में की थी। उन्होंने शकुन्तला नामक नाटक से करियर की शुरुआत की थी। वह तीन बार नेशनल अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। 1961 में वह फ़िल्म "धर्म पुत्र" से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे। शशि पृथ्वीराज के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था।

इसके अलावा शशि कपूर को फिल्म "जब जब फूल खिले" के लिए बेस्ट एक्टर, बांबे जर्नलिस्ट एशोसिएशन अवॉर्ड और फिल्म "मुहाफिज" के लिए स्पेशल ज्यूरी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Created On :   4 Dec 2017 12:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story