वेलेंटाइन डे स्पेशल: वेलेंटाइन डे के मौके पर जानिए नीतू-ऋषि से लेकर विक्की-कटरीना तक अपने पसंदीदा सितारों की लव स्टोरी

वेलेंटाइन डे के मौके पर जानिए नीतू-ऋषि से लेकर विक्की-कटरीना तक अपने पसंदीदा सितारों की लव स्टोरी
  • वेलेंटाइन डे के मौके पर जानिए
  • अपने पसंदीदा सितारों की लव स्टोरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की प्रेम कहानियां सबके दिलों पर राज करती हैं। इन प्रेम कहानियों के किरदार को लोग खुद से जोड़ कर देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है परदे पर अपना किरदार निभाने वालों की प्रेम कहानियां असल जिंदगी में भी कुछ परदे के जैसे ही है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सितारो की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे। आप यह जान के हैरान हो जाएंगे कि इन सितारों को इनका प्यार मिलना इतना आसान नहीं था। इन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए बहुत पापड़ बेले थे। आईए जानते हैं-

नीतू-ऋषि

ऋषि कपूर आज किसी पहचान के महोताज नहीं हैं। बॉलीवुड के इस मशहूर कलाकार की फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। जितनी चर्चा इनकी फिल्मों की होती है उतनी ही चर्चित इनकी प्रेम कहानी है। ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह की पहली मुलाकात बॉबी फिल्म के सेट पर हुई थी। मगर नीतू-ऋषि पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही उनके बीच बातें तो हुई लेकिन वह एक दूसरे को समझ नहीं पाए। नीतू-ऋषि दूसरी बार साल 1974 में 'जहरीला इंसान' के सेट पर मिले। दोनो के बीच बातें हुई और एक दूसरे को जानने - समझने लगे। कहा जाता है कि इस दौरान ऋषि नीतू को परेशान किया करते थे। उनकी ये हरकत नीतू को बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। नीतू कई बार उन्हें फटकार भी लगा देती थीं। धीरे-धीरे नीतू का रवैया ऋषि के प्रति बदलने लगा और ऋषि की हरकतें नीतू को पसंद आने लगीं। ऋषि के लिए यह समय ठीक नहीं चल रहा था। उनके पास काम करने के लिए कोई हिरोईन नहीं थी। फिर ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ काम करना शुरु किया। धीरे - धीरे दोनो के बीच नजदीकियां और बढ़ने लगी। इन नजदीकियों ने दोनों के अंदर एक दूसरे के लिए प्यार वाली फिलिंग पैदा कर दी।

यह भी पढ़े -वेलेंटाइन वीक में दोबारा रिलीज हो रही फिल्म 'अंग्रेज' और 'किस्मत', एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने जाहिर की खुशी

इनकी मोहब्बत का एक किस्सा और भी है। फिल्म जहरीला की शूटिंग खत्म हुई उसके बाद ऋषि यूरोप चले गए। दो दिल की दूरियों ने दोनों को परेशान करना शुरू कर दिया। यूरोप से भारत लौटने के बाद ऋषि ने बिना किसी संकोच के नीतू को अपने दिल की बात बता दी। फिर क्या था? ऋषि की याद में बैठी नीतू ने उन्हें अपना लिया और दोनों ने शादी कर ली।


नीतू-ऋषि की इस प्रेम कहानी को कुछ पंक्तियों में यू बयां किया जा सकता है-

दो दिलों की दूरियों ने

दो दिलों को करीब ला दिया

जो भागते थे कभी पास आने से

इन दूरियों ने

उन्हें एक बना दिया


अनुपम खेर-किरण खेर

अनुपम खेर और किरण खेर की प्रेम कहनी फिल्मी है। चंडीगढ़ के एक थिएटर में दोनों पहली बार मिले थे। नीतू-ऋषि की तरह ही उनकी यह पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही। अनुपम खेर ने मधुमालती से 1979 में शादी कर ली। और 1980 में किरण चंडीगढ़ से मुंबई आ गईं। मुंबई आने के बाद किरण खेर की भी शादी बिजनेसमैन गौतम बैरी से हो गई। लेकिन किस्मत ने तो कुछ और ही सोच रखा था। कुछ साल बाद दोनों को यह एहसास हुआ की वे अपनी शादी से खुश नही हैं। दोनों की दूसरी मुलाकात कोलकाता में नादिरा बब्बर के प्ले के दौरान हुई। इसी मुलाकात के दौरान अनुपम ने किरण को प्रपोज कर दिया। किरण ने भी अनुपम को अपना लिया। इसके बाद पार्टनर्स को तलाक देकर दोनों ने शादी कर ली। किरण खेर का उनके पहले पति से हुआ बच्चा भी था। उस बच्चे को अनुपम ने अपनाकर उसे अपना सरनेम भी दिया।

यह भी पढ़े -विदिशा श्रीवास्तव ने वैलेंटाइन डे के लिए तैयार किया रोमांटिक प्लान, पति को देंगी बड़ा सरप्राइज


गौरी-शाहरुख

शाहरुख ने गौरी को पहली बार 1984 में पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी में देखा था। उस वक्त शाहरुख 19 साल के थे और गौरी मात्र 14 की थीं। पार्टी में गौरी अपने किसी दोस्त के साथ डान्स कर रही थीं। गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था। पहली मुलाकात के बाद शाहरुख उनसे मिलने का हर संभव प्रयास करते थे। 25 अक्टूबर, 1984 को शाहरुख की मुलाकात जब गौरी से हुई तब शाहरुख ने गौरी के घर का फोन नंबर हासिल कर लिया। गौरी भी शाहरुख को पसंद करने लगी थी। और दोनों की बातें फोन पर होने लगी। किसी को शक ना हो इसलिए पहले शाहरुख की एक दोस्त गौरी के घर फोन करती थी। जब यह कन्फ़र्म हो जाता था रास्ता साफ है। उसके बाद गौरी-शाहरुख आपस में बात करते थे।


धीरे - धीरे दोनों ने घूमना - फिरना शुरु कर दिया। एक दिन शाहरुख गौरी को छोड़ने उनके घर पहुंचे और उनसे कह दिया कि - मैं तुमसे शादी करूंगा । गौरी ने भी शाहरुख के प्यार को कबूल कर लिया और दोनों शादी करने को तैयार हो गए। मगर धर्म अलग होने की वजह से घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। मगर दोनों की जिद के आगे घरवालों को झुकना पड़ा और दोनों ने शादी कर ली।

विक्की-कटरीना

कहते हैं कि जिनका मिलना मुकद्दर में लिखा होता है वो मिलकर ही रहते हैं। कुछ ऐसे ही है विक्की कटरीना की लव स्टोरी। जिन्होंने धर्म की दिवारों को तोड़ कर अपनी शादी को अंजाम दिया। कटरीना ने विक्की को पहली बार फिल्म मनमर्जियां के ट्रेलर में देखा था। कटरीना विक्की की एक्टिंग देख इंप्रेस हो गई थीं। इनकी पहली मुलाकात जोया अख्तर की वजह से हुई थी। पहली मुलाकात में ही विक्की ने कटरीना का दिल जीत लिया था। विक्की को भी कटरीना की इंसानियत देख उनसे प्यार हो गया। शादी से पहले उन्होंने एक दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया। फिर 9 दिसंबर 2021 को उर्म के फासले को तोड़ कर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि विक्की कटरीना से लगभग 5 साल छोटे हैं। जहां कटरीना 40 साल की हैं वहीं विक्की महज 35 साल के हैं।


रितेश देशमुख - जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड में रोमांटिक कपल्स की बात हो और रितेश-जेनेलिया का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता। दोनों की पहली मुलाकात 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जेनेलिया पहले रितेश को बहुत घमंडी समझती थीं। लेकिन बाद में उनकी यह गलतफहमी दूर हो गई। फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में दोनों की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लगभग 9 साल तक डेट किया था। इसके बाद 2012 में धूमधाम से शादी रचाई। आज इनके दो क्यूट बच्चे भी हैं।



Created On :   11 Feb 2024 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story