अपकमिंग कॉमेडी शो: लाफ्टर का डोज देने आ रहा है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', जाने पहले गेस्ट से लेकर कब और कहां देख सकेंगे शो?

लाफ्टर का डोज देने आ रहा है द ग्रेट इंडियन कपिल शो, जाने पहले गेस्ट से लेकर कब और कहां देख सकेंगे शो?
  • लाफ्टर का डोज देने आ रहा है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'
  • जाने पहले गेस्ट से लेकर कब और कहां देख सकेंगे शो?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के टॉप कॉमेडियन कपिल शर्मा को कौन नहीं जानता। द कपिल शर्मा शो से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले कपिल इन दिनों अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' को लेकर सुर्खियों में हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने धमाकेदार कमबैक के लिए पूरी टीम के साथ तैयार हैं। इस बार कपिल टीवी नहीं बल्कि ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही रिलीज हुए शो के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं इस बार मजा दोगुना होने वाला है क्योंकि एक बार फिर दर्शकों को कपिल और सुनील ग्रोवर की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। दोनों स्टार्स ने अब बरसों पुरानी दुश्मनी खत्म कर साथ में फिर से कॉमेडी करने का फैसला लिया है। चलिए जानते हैं कपिल का नया शो ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम हो रहा है? और इस शो के पहले गेस्ट कौन होने वाले हैं।

यह भी पढ़े -कपिल शर्मा अब ओटीटी पर लगाएंगे कॉमेडी का तड़का, आज रिलीज होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का ट्रेलर

कब स्ट्रीम होगा?

कपिल शर्मा ने टीवी पर अपने शो के जरिए कईं सालों तक दर्शको को फुल एंटरटनमेंट किया। अब कपिल ओटीटी पर ऑडियंस का मनोरंजन करने के लिए लौट रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा के नए शो की स्ट्रीमिंग में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। दरअसल ये शो 30 मार्च को यानी आज से स्ट्रीम हो रहा है। शो के पुराने नाम कॉमेडी नाइट विद कपिल को हटा कर नया नाम द ग्रेट इंडियन कपिल शो रखा गया है।

यह भी पढ़े -महादेव बुक्स मामले में ईडी ने रणबीर के बाद अब हुमा कुरेशी, हिना खान और कपिल शर्मा को समन भेजा

बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये शो हर शनिवार रात 8 बजे से स्ट्रीम होगा। इस शो में कपिल और सुनील के अलावा अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर जैसे जाने-माने चेहरे भी मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुद अपने इंस्टा पर शो की पहली झलक अतरंगी अंदाज में दिखाई थी।

यह भी पढ़े -'द कपिल शर्मा शो': राजेश खन्ना की झलक पाने के लिए रीना रॉय ने बंक की थी क्लास

कौन होंगे शो के पहले गेस्ट?

बता दें कि कपिल के मोस्ट अवेटेड 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले गेस्ट एनिमल एक्टर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी होंगे। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने शो के पहले एपिसोड के गेस्ट संग अपनी कईं तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है, आज रात आठ बजे से नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'। तस्वीर में रणबीर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर पोज देते नजर आ रहे हैं।


Created On :   30 March 2024 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story