फिल्म कलेक्शन: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाई यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370', 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाई यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
  • दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म 'आर्टिकल 370'
  • यामी गौतम की फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यामी गौतम एक्शन स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' पर दर्शक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अपनी रिलीज के 10 दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अपनी शानदार कहानी, कसे हुए डायरेक्शन और कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी के चलते यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और ओपनिंग वीकेंड में ही इसने अपना बजट भी वसूल कर लिया था। फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर तो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

‘आर्टिकल 370’ कलेक्शन डे 10

यामी गौतम की फिल्म कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने पर बेस्ड है। ‘आर्टिकल 370’ को क्रिटक्स से अच्छे रिव्यू मिले तो वहीं दर्शक इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसी के साथ फिल्म ने खूब कमाई भी कर ली है। यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर पहले विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ और अब आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की ‘लापता लेडीज’ सहित कईं और फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद ‘आर्टिकल 370’ शानदार कलेक्शन कर रही है। दूसरे वीकेंड पर तो यामी गौतम की फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। 5.9 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.6 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में हैं जहां सेकंड फ्राइडे को ‘आर्टिकल 370’ ने 3 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे शनिवार इसकी कमाई 5.5 करोड़ रही। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी सेकंड संडे की कमाई सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 6.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘आर्टिकल 370’ के 10 दिनों की कुल कमाई 50.45 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़े -'आर्टिकल 370' को लेकर यामी ने कहा, उनके किरदार ने महिलाओं को उनकी तरह बनने के लिए प्रेरित किया होगा

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘आर्टिकल 370’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म धूम मचा रही है। फिल्म को दुनियाभर की ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ इसने दमदार कलेक्शन भी कर लिया है। यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्मकी 9 दिनों की कमाई के शुरुआती आंकड़े शेयर कि हैं। इसके मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के 9 दिनों में दुनियाभर में 64.34 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़े -बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही 'आर्टिकल 370', रोजाना करोड़ों में कर रही कमाई

फिल्म स्टार कास्ट

23 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370’ का डायरेक्शन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है तो वहीं यामी गौतम के पति आदित्य धर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यामी गौतम ने एक खुफिया अधिकारी का रोल प्ले किया है। वहीं अरुण गोविल फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं। प्रियामणि ने भी ‘आर्टिकल 370’ में अहम रोल निभाया है। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े -लोगों पर नहीं चल रहा अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक' का जादू, यामी की फिल्म 'आर्टिकल 370' छाप रही नोट


Created On :   4 March 2024 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story