आतंक का शिकार बन रहा पाक: बलूचिस्तान में आतंकियों ने स्कूल बस पर किया हमला, 4 बच्चों की हुई मौत, 38 घायल

बलूचिस्तान में आतंकियों ने स्कूल बस पर किया हमला, 4 बच्चों की हुई मौत, 38 घायल
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी का हमला
  • स्कूल बस को आत्मघाती बम हमलावर ने बनाया निशाना
  • 4 बच्चों की हुई मौत, 38 घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। मुल्क के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार में आतंकियों ने स्कूल बस पर हमला किया है। इस दौरान 4 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि, 38 अन्य घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले को एक आत्मघाती कार बम हमलवार ने स्कूल बस को निशाना बनाया है।

स्कूल बस पर आतंकी हमला

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक, हमले के दौरान स्कूल बस जीरो पॉइंट के नजदीक थी। इस हमले के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा और कराची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आतंकियों के इस हमले पर पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने निंदा की है। उन्होंने कहा, "बच्चों को निशाना बनाने वाले हमलावरों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।"

इस घटना को लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने हमले में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, "दुश्मनों ने मासूम बच्चों को शिकार बनाया है। यह हमला देश में अस्थिरता पैदा करने की घिनौनी साजिश है। देश की एकता से हर साजिश नाकाम हो जाएगी।"

पाकिस्तन के गृह मंत्री ने जताया शोक

बता दें, बीते कुछ समय से पाकिस्तान में बलूचिस्तान को लेकर तनाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, बलूचिस्तान खुद को पाकिस्तान से स्वतंत्र करना चाहता है। यहां पर लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियां चल रही हैं। वहीं, भारत-पाक के बीच तनाव के दौरान बलूचिस्तान के लड़ाकों ने पाकिस्तान की सेना पर हमला किया था।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देते आया है। वह समय-समय पर आतंकियों के जरिए भारत पर हमले करते आया है। इसका ताजा उदाहरण है जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला। इस हमले में आतंकियों ने 28 पर्यटकों का धर्म पूछकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसे में अब पाकिस्तान को खुद आतंकी हमलो का शिकार होने पड़ा रहा है। बता दें, इस साल पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हो चुके हैं।

Created On :   21 May 2025 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story