सैन्य परेड: चीन में पुतिन और उन की मौजूदगी को लेकर ट्रंप ने कहा तीनों देश मिलकर अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं

- चीन को अमेरिकी सैनिकों के बलिदान को सम्मान देना चाहिए- ट्रंप
- चीन-रूस-साउथ कोरिया तीनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का संकेत सैन्य परेड
- ट्रंप की टिप्पणी ने वैश्विक कूटनीति में तनाव को बढ़ाने का काम किया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की विक्ट्री परेड की आलोचना करते हुए कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यह याद रखना चाहिए कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने चीन को विदेशी आक्रमण से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण मदद की थी। ट्रंप ने आगे कहा कि इस युद्ध में कई अमेरिकी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई, और उनके बलिदान को भी चीन को सम्मान देना चाहिए।
चीन ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के लिए बीजिंग के थियानमेन चौक पर एक भव्य समारोह आयोजित किया, जिसमें रूस और उत्तर कोरिया के नेताओं को आमंत्रित किया गया। आयोजन केवल चीन की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तीनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का संकेत भी है।अमेरिका की इस आयोजन पर कड़ी नजर थी।
आपको बता दें चीन की विक्ट्री परेड में कई देशों के नेता शामिल हुए, परेड और वैश्विक नेताओं ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया आई है। ट्रंप ने अपनी एक पोस्ट में चीन, रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।
ट्रंप ने यह भी कहा यह समारोह शी जिनपिंग और चीनी जनता के लिए गौरवपूर्ण होगा। ट्रंप ने पुतिन और उन को शुभकामनाएं दी , साथ ही चीनी सैन्य परेड में उनकी मौजूदगी को व्यंग्यात्मक रूप से पेश करते हुए कहा कि ये तीनों देश मिलकर अमेरिका के खिलाफ साजिश और षड्यंत्र रच रहे हैं।
सैन्य परेड का आयोजन चीन की सैन्य शक्ति और क्षेत्रीय प्रभाव को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के तौर पर देखा जा रहा है। थियानमेन चौक पर आयोजित इस समारोह में आधुनिक हथियारों, मिसाइलों और सैन्य टुकड़ियों का खूबसूरत बेहतर प्रदर्शन किया गया। रूस और उत्तर कोरिया की मौजूदगी ने चीन की सैन्य परेड को और भी चर्चा का विषय बना दिया और वैश्विक सुर्खियों में जगह बनाई। जबकि ट्रंप की टिप्पणी ने वैश्विक कूटनीति में तनाव को बढ़ाने का काम किया है।
Created On :   3 Sept 2025 11:29 AM IST