Coronavirus: दुनिया में 5.6 करोड़ से अधिक लोग हुए कोविड-19 से संक्रमित, 13 लाख से अधिक मौतें

Coronavirus: दुनिया में 5.6 करोड़ से अधिक लोग हुए कोविड-19 से संक्रमित, 13 लाख से अधिक मौतें
हाईलाइट
  • अब तक कुल 13 लाख 48 हजार 348 लोगों की मौत
  • दुनिया में 5 करोड़ 61 लाख 78 हजार 674 लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन के साथ संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.6 के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.6 करोड़ को पार कर गई है। 

बात करें कुल मौतों की तो यह आंकड़ा 13.4 लाख को पार कर गया है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) की मानें तो गुरुवार को वर्तमान में दुनिया में मामलों की कुल संख्या 5 करोड़ 61 लाख 78 हजार 674 और मरने वालों की संख्या 13 लाख 48 हजार 348 हो चुकी थी।

नगरौटा में सुरक्षाबलों ने ट्रक में 4 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व में सर्वाधिक मामले वाले देशों में अमेरिका का नाम अब भी पहले स्थान पर है। यहां 1 करोड़ 15 लाख 25 हजार 149 लोग इस महामारी से पीड़ित हैं। वहीं अब तक 2 लाख 50 हजार 483 लोग इस संक्रमित की वजह से अपनी जान गंवा बैठे हैं। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क राज्य में सबसे ज्यादा 34,173 लोगों की मौत हुई हैं, इसके बाद टेक्सस में इस वायरस के कारण 20,147 लोग मारे गए हैं। वहीं कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यू जर्सी राज्यों में 16 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हुईं हैं। 9 हजार से ज्यादा मौतों वाले राज्यों में इलिनोइस, मैसाचुसेट्स, पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया शामिल हैं।

अमेरिका में महामारी की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की कुल मौतों की 18 प्रतिशत मौतें केवल यहीं हुईं हैं। 22 सितंबर को यहां 2 लाख मौतों का आंकड़ा पूरा हुआ था और दो महीने में ही 50 हजार मौतें और हो गईं।

दूसरे स्थान पर भारत है, यहां कुल 89 लाख 12 हजार 907 मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख 30 हजार 993 को पार कर गई है। 

जबकि तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां 59 लाख 45 हजार 849 लोग संक्रमित हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या को देखा जाए तो 
ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 16 लाख 7 हजार 455 लोगों की मौत हो चुकी है।

10 लाख से ज्यादा मामले वाले देश

देश का नाम

संक्रमितों की संख्या

फ्रांस

21,15,717

रूस

19,75,629

स्पेन

15,25,341

यूके

14,34,004

अर्जेंटीना

13,39,337

इटली

12,72,352

कोलंबिया

12,18,002

मेक्सिको

10,15,071

20 हजार से ज्यादा मौतों वाले देश

देश का नाम

मौतों की संख्ख्या

मेक्सिको

99,528

यूके

53,368

इटली

47,217

फ्रांस

46,772

ईरान

42,941

स्पेन

42,039

अर्जेंटीना

36,347

पेरू

35,317

कोलंबिया

34,563

रूस

34,068

दक्षिण अफ्रीका

20,556

 

Created On :   19 Nov 2020 5:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story