Coronavirus: दुनियाभर में 16.4 लाख से अधिक लोगों की सांसें हुईं खत्म, कुल मामले 7.4 करोड़ हुए

Coronavirus: दुनियाभर में 16.4 लाख से अधिक लोगों की सांसें हुईं खत्म, कुल मामले 7.4 करोड़ हुए
हाईलाइट
  • कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ 41 लाख 58 हजार 470 पहुंची
  • वैश्विक स्तर पर कुल 16 लाख 47 हजार 873 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर दुनियाभर में जारी है। हालत यह कि कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7.4 करोड़ को पार कर गई है। वहीं अब तक इस महामारी ने 16.4 लाख से अधिक लोगों की सांसें छीन ली हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार गुरुवार को दुनियाभर में कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ 41 लाख 58 हजार 470 पहुंच गई है। 

सीएसएसई ने नए अपडेट में खुलासा किया है कि वैश्विक स्तर पर कुल 16 लाख 47 हजार 873 लोगों को इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवानी पड़ी है। आइए जानते हैं इस वायरस से ग्रसित दुनियाभर के देशों का हाल...

सरकार-किसानों में नहीं बन रही बात, भाकियू की महापंचायत आज

कोरोनावायरस की गिरफ्त में आए देशों में सबसे अधिक प्रभावित देश में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी पहले स्थान पर है। यहां संक्रमण के 16,959,267 मामले और 307,291 मौतें दर्ज की गई हैं।

वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत का दूसरा स्थान है, जहां 9,932,547 मामलें दर्ज किए गए हैं, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 144,096 हो गई है।

दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले देश:-

देश का नाम

कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 

ब्राजील

7,040,608

रूस

2,708,940

फ्रांस

2,465,126

तुर्की

1,928,165

ब्रिटेन

1,918,736

इटली

1,888,144

स्पेन

1,773,290

अर्जेंटीना

1,517,046

कोलम्बिया

1,456,599 

जर्मनी

1,407,803

मेक्सिको

1,277,499

पोलैंड

1,159,901

ईरान

1,131,077

20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देशों का नाम:-

देश का नाम

कोरोना से मृत लोगों की संख्या 

ब्राजील

183,735  

मेक्सिको

115,769

इटली

66,537

ब्रिटेन

65,618

फ्रांस

59,472

ईरान

52,883

स्पेन

48,596

रूस

47,994

अर्जेंटीना

41,365

कोलंबिया

39,560

पेरू

36,754

पोलैंड

23,914

जर्मनी

23,865

दक्षिण अफ्रीका

23,827 

 

Created On :   17 Dec 2020 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story