One Big Beautiful Bill: सिर्फ 1 वोट का अंतर और भारी विरोध, क्या है 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' जिसे पारित करवाने में ट्रंप हुए पसीना-पसीना

- वन बिग व्यूटीफुल बिल पास
- 51-50 के मत से हुआ पारित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की सीनेट ने 'वन बिग व्यूटीफुल बिल' को पारित कर दिया है। इसे 51-50 वोट से पास किया गया। इस बिल को पारित करवाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पसीना-पसीना हो गए। वोटिंग के दौरान ऐसा लग रहा था कि टाई हो जाएगा। लेकिन सिर्फ 1 मत बिल के पक्ष में आने से इसे पास होना पड़ा। यह वही बिल है जिसका विरोध रईस कारोबारी एलन मस्क काफी समय से कर रहे थे। अब सवाल यह है कि यह बिल है क्या?
बिल में क्या है?
आपको बता दें कि, इस बिल का नाम 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' है। यह डोनाल्ड ट्रंप के 2017 के टैक्स कटौती को बढ़ाता है। साथ ही, सेना और सैन्य सुरक्षा पर खर्च बढ़ाता है। इसके अलावा मेडिकल जैसी अन्य योजनाओं पर कटौटी करता है। मस्क का मानना है कि इसकी वजह से अमेरिका को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
बिल में इलेक्ट्रिक व्हीकल के खरीदने पर मिलने वाली टैक्स छूट को समाप्त करने की बात कही गई है। आपको बता दें कि, ट्रंप से पहले जो बाइडेन की सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीदी पर सात हजार पांच सौ डॉलर की टैक्स छूट दी थी। लेकिन अब ट्रंप इसे खत्म करने के मूड में हैं। इससे टेस्ला के मालिक एलन मस्क को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
मस्क क्यों कर रहे बिल की आलोचना?
मस्क ने कुछ समय पहले कहा था कि यह नया बिल अमेरिका के लिए नुकसानदायक साबित होगा। इससे देश पर आने वाले 10 सालों में कर्ज 36.2 ट्रिलियन डॉलर यानी 36 लाख करोड़ डॉलर तक बढ़ जाएगा। वहीं, इस फेडरल बजट से यूएस के कर्ज में 3.1 लाख करोड़ डॉलर की बढ़ अगले 1 साल में होगी।
Created On :   2 July 2025 11:04 AM IST