पाकिस्तान में कत्लेआम: 'पूर्व पीएम इमरान खान को जेल में मारने की रची जा रही साजिश', जंग के मैदान में बेटे..

- लंबे समय से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धारा 144 लागू
- पाकिस्तान में होगा विरोध प्रदर्शन
- पूर्व पीएम को जेल में मारने की हो रही प्लानिंग
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस समय कोहराम मचा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में बंद कर दिया है। साथ ही उनकी पत्नी को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, उनके बेटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बगावत कर रहे हैं। बलूचिस्तान के कई इलाकों में लंबे समय से धारा 144 लागू है। इसके बाद भी दंगें रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पाकिस्तान सरकार और फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर खतरा मंडरा रहा है।
खबरों के मुताबिक, पूर्व पीएम इमरान खान को जेल में मारने के लिए साजिश रची जा रही है। वहीं, इमरान खान ने एक लेटर में कहा कि अब मुझे कुछ भी हो सकता है। इसके लिए असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे। उनके अलावा उनकी पार्टी पीटीईआई ने कहा कि पूर्व पीएम को जेल की डेथ सेल में रखा गया है।
मारने की साजिश
इमरान खान ने आगे कहा कि मेरे साथ मेरी पत्नी पर जुर्म ढ़हाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आदियाला जेल के बुशारा बीबी सेल की बिजली काट दी गई हैं। इसके अलावा उनको जेल में किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस बीच उनकी बहन ने दावा किया है मेरे भाई को मारने के लिए असीम मुनीर साजिश रच रहा है।
वहीं, इमारान खान की जेल की खबर सुनते ही उनके बेटे लंदन से पाकिस्तान पहुंच गए हैं और खैबर में चल रही झड़पों में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इमारान खान के लिए 5 अगस्त को पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, इसमें उनकी पार्टी के सभी नेता शामिल होंगे।
आखिर खैबर में क्यों हो रहे दंगे
जानकारी मिली है कि असीम मुनीर की सेना वजीरिस्तान के पठानों का कत्लेआम कर रही है। इस समुदाय की आबादी देशभर में करीब 18 फीसदी है। अधिकांश लोग अफगानिस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर वाले प्रदेशों में निवास करते हैं। इन इलाकों में इमरान खान की पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ती है और आसानी से जीत भी जाती है। इस पर कब्जा जमाने के लिए आर्मी चीफ ने इलाकों के लोगों पर जुर्म कर रहा है।
इससे पहले बलूचिस्तान और क्वैटा के आसपास इलाकों में दंगे हुए थे। इसके कारण लंबे समय से धारा 144 लागू है। जनवरी से जून 2025 तक पाकिस्तान सेना ने 286 अटैक किए हैं, जिसमें 780 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।
Created On :   19 July 2025 6:56 PM IST