रूस-यूक्रेन जंग: रूस ने कीव पर दागीं 629 मिसाइलें और ड्रोन, 14 लोगों की मौत 48 घायल

रूस ने कीव पर दागीं 629 मिसाइलें और ड्रोन, 14 लोगों की मौत 48 घायल
  • यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े हैं-एंटोनियो कोस्टा
  • जंग खत्म नहीं करना चाहता रूस- ईयू
  • रूस सिर्फ़ ताकत और दबाव समझता है, हर हमले के लिए मास्को को नतीजे भुगतने होंगे-जेलेंस्की

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने यूक्रेन के कीव शहर पर सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया है। इसमें 14 लोगों की मौत हुई है और 48 घायल हुए हैं। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल थे। आपको बता दें चार साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग में इस हमले को अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। रूस -यूक्रेन जंग को समाप्त करने के लिए कई वैश्विक नेता बातचीत में लगे हुए है।

यूक्रेन में यूरोपीय संघ के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भी इस हमले की पुष्टि की है। यूक्रेन पर घातक रूसी मिसाइल हमलों की एक और रात से मैं स्तब्ध हूँ। मेरी संवेदनाएँ यूक्रेनी पीड़ितों और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के कर्मचारियों के साथ हैं, जिनकी इमारत इस जानबूझकर किए गए रूसी हमले में क्षतिग्रस्त हो गई। यूरोपीय संघ डरेगा नहीं। रूस की आक्रामकता यूक्रेन और उसके लोगों के साथ खड़े होने के हमारे संकल्प को और मज़बूत करती है।

जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीजफायर को नकारने और बातचीत से बचने की रूस की लगातार कोशिशों के लिए, नए और कड़े प्रतिबंधों की ज़रूरत है। रूस सिर्फ़ ताकत और दबाव समझता है। हर हमले के लिए, मास्को को नतीजे भुगतने होंगे । रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले को लेकर कहा उसने हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलों, ड्रोन और सटीक हवाई मिसाइलों का इस्तेमाल किया। सभी टारगेट अचीव किए हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन के निगरानी जहाज , सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को टारगेट किया। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के नेलिपिवका पर कब्ज़ा करने का भी दावा किया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के कीव पर हमलों की निंदा करते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन पर एक ही रात में 629 मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए गए, यही रूस की शांति की अवधारणा है. आतंक और बर्बरता। फ्रांस इन मूर्खतापूर्ण और क्रूर हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यूक्रेनी जनता के प्रति पूरा समर्थन और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताता है।

ट्रंप से लेकर मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कराने की तमाम प्रयास किए हैं। हाल ही में ट्रंप अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे और उसके बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की थी। हालांकि दोनों ही बैठकें बेनतीजा रहीं और जंग खत्म करने की दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका।

Created On :   28 Aug 2025 4:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story