मानसून हेल्थ टिप्स: मानसून में हरी सब्जियां भी कर सकती हैं आपकी सेहत खराब, जानें क्या है इसकी वजह?

मानसून में हरी सब्जियां भी कर सकती हैं आपकी सेहत खराब, जानें क्या है इसकी वजह?
  • मानसून में सब्जियां खानी चाहिए ध्यान से
  • मानसून में सब्जियों को अच्छे से धोना है जरूरी
  • बारिश में इन सब्जियों को करें अवॉइड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम में चारों तरफ हरियाली होती है। लेकिन ऐसे में आप हरी सब्जियां खाते हैं, तो ये आपको बीमार कर सकती हैं। तो अगर आप हरी सब्जियों को अच्छे से साफ किए बिना ही बना रहे हैं तो अभी ही सावधान हो जाएं। क्योंकि बारिश के मौसम में सब्जियों में कीड़े लग जाते हैं और अगर अच्छे से ना धोया जाए तो ये की़ड़े आपके दिमाग में घुसकर अपना घर बना सकते हैं। साथ ही आपको बीमार कर सकते हैं। हालांकि, हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं लेकिन इसको अच्छे से ना धोया जाए तो ये खराब सेहत की जिम्मेदार भी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जिसको बारिश में खाने से अवॉइड करना चाहिए या तो बहुत ही ज्यादा सावधानी से बनाना चाहिए।

बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए?

बैंगन

बारिश में बैंगन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। बैंगन में एक अलग किस्म का कीड़ा पाया जाता है, जो कि गलती से हमारे पेट में चला जाए तो बहुत ही ज्यादा बीमार कर सकता है। अगर आपको बैंगन बहुत ही ज्यादा प्रिय हैतो आप उसको अच्छे से काटकर बनाएं जिससे उसके कीड़े आराम से नजर आ जाएं। अगर उसमें एक भी कीड़ा नजर आता है तो पूरे बैंगन को अच्छे से काटकर बनाना चाहिए या तो पूरा हिस्सा ही हटा देना चाहिए। इस वजह से ही बारिश में बैंगन को अवॉइड करना ही अच्छा ऑप्शन है।

अरबी के पत्ते

अरबी के पत्तों पर भी टेपवॉर्म जैसा कीड़ा पाया जाता है और उसके अंडे भी पत्ते में ही छिपे होते हैं। अगर उसको गलती से खा लिया जाए तो उल्टी, पेट दर्द और दिमागी बीमारी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ही इसको अच्छे से धोकर ही बनाना चाहिए।

पत्तागोभी और फूलगोभी

बारिश के मौसम में पत्तागोभी और फूलगोभी में भी छोटे-छोटे कीड़े पाए जाते हैं। अगर वे गलती से हमारे पेट में चले जाएं और बुरी तरह से हमारी तबीयत खराब कर सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बारीश में इन सब्जियों को अच्छे से गरम पानी से साफ करें और फिर ही पकाएं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 July 2025 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story