Indian Navy: आस्था पुनिया ने इतिहास के पन्नों में बनाई अपनी जगह, भारतीय नौसेना को मिली पहली महिला फाइटर पायलट

आस्था पुनिया ने इतिहास के पन्नों में बनाई अपनी जगह, भारतीय नौसेना को मिली पहली महिला फाइटर पायलट
  • सब-लेफ्टिनेंट आस्था ने रचा इतिहास
  • लड़ाकू विमान उड़ाने वाली बनीं पहली महिला
  • भारतीय नौसेना ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया ने भारतीय इतिहास के पन्नों में अपने नाम के लिए जगह बना ली है। वह इंडियन नेवी में फाइटर पायलेट बनने वाली पहली महिला बन गईं हैं। आपको बता दें कि, भारतीय नौसेना के टोही विमान और हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में महिला पायलट पहले से हैं। लेकिन आस्था पुनिया पहली महिला हैं जो लड़ाकू विमान उड़ाएंगी। आपको बता दें कि, आस्था को कौन सा लड़ाकू एयरक्राफ्ट दिया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भारतीय नौसेना ने दी जानकारी

भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए दी। नेवी ने कहा कि नौसेना विमानन में एक नया अध्याय। भारतीय नौसेना ने 03 जुलाई 2025 को इंजियन नेवल एयर स्टेशन में द्वितीय बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स के खत्म होने के साथ एक इतिहास रचा है। लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और एसएलटी आस्था पूनिया ने आरएडीएम जनक बेवली, एसीएनएस (वायु) से प्रतिष्ठित 'विंग्स ऑफ गोल्ड' प्राप्त किया। एसएलटी पूनिया नेवलएविएशन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनीं- बाधाओं को तोड़ते हुए और नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करते हुए।

नौसेना में फायटर पायलट का क्या काम?

मालूम हो कि, इंडियन नेवी में फायटर पायलट वह अधिकारी होते हैं जो लड़ाकू विमान उड़ाते हैं और समुद्र के ऊपर निगरानी रख दुश्मन को दूर रखने का काम करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह दुश्मन के ठिकानों और जहाजों के बारे में भी जानकारी जुटाते हैं।

यह भी पढ़े -लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने साझा की पोस्ट, प्रतिक्रिया में बीजेपी ने राहुल गांधी की भूमिका पर उठाए सवाल

Created On :   4 July 2025 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story